back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health: 5 लक्षण देते हैं पेट में अल्सर होने के संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान

पेट के अल्सर को पेप्टिक अल्सर भी कहा जाता है। इसके लक्षण बहुत देर में नजर आते हैं।  इसलिए अगर आपको यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इन्हें बिल्कुल भी इग्नोर ना करें।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: पेट का अल्सर यानी पेट में होने वाले छाले या फिर ऐसे घाव जो फफोले बन जाते है। ये जितनी साधारण बीमारी दिखती है उतनी होती नहीं है। आपको बता दें कि इस तरह की समस्या अक्सर खान-पान में गलत बदलाव के कारण पैदा होती है। जो कभी-कभी घातक भी हो सकती है। सामान्य अल्सर शरीर के अंदर छोटी आंत के शुरुआती स्थान पर या म्युकल  झिल्ली पर होने वाले छाले या घाव होते हैं। इस तरह का अल्सर पेप्टिक अल्सर या फिर गैस्ट्रिक अल्सर भी कहलाता है।  इसका होने का मुख्य कारण होता है पेट में अम्ल बढ़ना, जो  धूमपान,  नशीले पदार्थ,  अधिक मसालेदार भोजन क्रेज  या फिर खराब भोजन करने की वजह से होता है। शुरू में तो इनके लक्षण नजर नहीं आते है। लेकिन जब यह घातक होने लगते हैं तो लक्षण गंभीर हो जाते है। इसलिए आपको यह जानने की जरूरत है कि अल्सर होने पर पांच कौन से लक्षण दिखाई देते है। 

गैस बनना

वैसे तो शुरुआती दौर में अल्सर के लक्षण नहीं दिखाई देते लेकिन धीरे-धीरे यह लक्षण पनपना शुरू होने लगते हैं।अगर  लगातार पेट में गैस बन रही है। अल्सर के लक्षण हो सकते हैं। कई बार दिन में कई बार गैस बनना सामान्य से अधिक गैस बनना अल्सर के ही संकेत है। 

खट्टी डकार आना

अगर आपको दिन में कई बार खट्टी डकार आ रही है।  खाना खाने के बाद या बिना खाना खाए भी  खट्टी डकारें आ रही है तो यह अल्सर के संकेत हो सकते हैं। आप इसका उपचार तुरंत कराएं। नही तो ये कैंसर का रूप भी ले सकता है। 

भूख कम लगना

जी मिचलाना, भूख न लगना,  भूख कम लगना, उल्टी होने की समस्या होना , अल्सर के लक्षण हो सकते हैं।  लंबे समय तक यह लक्षण दिखाई दें तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

बार बार उल्टी आना

खाना खाते ही उल्टी होना या पेट खाली होने पर भी उल्टी होना , दिन में कई बार अनावश्यक उल्टी होना पेट में अल्सर होने का संकेत है।  बार-बार उल्टी होने की वजह से पेट में दर्द होता है। कई बार  अल्सर होने पर उल्टी में ब्लड आना भी खतरनाक होता है।  गंभीर स्थिति पर पहुंचने पर अल्सर में बिल्डिंग होने लगती है। इसे इग्नोर ना करें। 

पेट में दर्द रहना

अचानक पेट में दर्द होना भी अल्सर का एक लक्षण है। या फिर नाभि में दर्द होना। छाती या फेफड़ों के नीचे दर्द होना भी अल्सर  का संकेत हो सकता है। दर्द के साथ अगर पेट में जलन भी हो रही है तो अल्सर काफी गंभीर है। आप इसे नजरअंदाज ना करें

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...