बदलते मौसम में खांसी से हैं परेशान तो आजमाएं ये पांच घरेलू उपाय, चुटकी में दूर होगी समस्या

बदलते मौसम के साथ सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां दस्तक दे ही देती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से घबराने की बजाय आप घरेलू उपचारों पर ध्यान देकर ठीक कर सकते है।
बदलते मौसम में पाएं ये घरेलू उपाय
बदलते मौसम में पाएं ये घरेलू उपायweb

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। खांसी, जुखाम हर बदलते मौसम के साथ आने वाली एक समस्या है। खांसी जुखाम बैक्टीरिया, वायरल इंफेक्शन, एलर्जी, साइनस इनफेक्शन या ठंड के कारण हो सकती है। अक्सर देखा गया है कि मौसम बदलते ही लोग बीमार होने लगते हैं। यह बीमार  मौसम ऐसा ही है। कभी ठंड लगती है  तो कभी गर्मी लगती है तो कभी लगता है क्या सुहाना मौसम है । इस चक्कर में व्यक्ति ना तो   गर्माहट का पूरी तरह आनंद ले पता है और नहीं ठंडक का, वहीं खान-पान भी इससे  प्रभावित होता है। और लापरवाही में कुछ ठंडा खाते पीते ही जुकाम होना शुरू हो जाता है और यह जुखाम काफी हद तक बढ़ने लगता है। ऐसे में आप घरेलू उपचार से बदलते मौसम की बीमारियों से निजात पा सकते हैं। आपको पांच ऐसे घरेलू उपचार के बारे में बताने वाले हैं। जिनकी मदद से आप बदलते मौसम में राहत पा सकते है।

हल्दी और दूध

हल्दी और दूध सर्दी और जुकाम के लिए रामबाण इलाज है।  यह ड्राई थ्रोट संक्रमण और ज्यादातर प्रकार की खांसी के लिए काम करता है। इसके अलावा हल्दी को डाइट में शामिल करने पर इम्युनिटी बढ़ाने और बीमारी से बचने के लिए जाना जाता है। एक गिलास गर्म दूध में  हल्दी डालकर पीने से सर्दी जुखाम में राहत मिलती है। इससे आपका गला कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा।

सेब का सिरका

आपको बता दें कि सेब का सिरका घरेलू उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। सेब का सिरका खांसी की बहुत अच्छी दवा है। यह हिस्सा कच्चा बिना छना हुआ सेब का सिरका में  दो चम्मच ठंडा पानी मिलाकर दो पट्टियां भिगोए।  इन्हें निचोड़कर पीड़ित व्याक्ति के माथे पर रखें और दूसरी पेट पर रखें। लगभग  10-10 मिनट तक पट्टी बदलते रहे हैं।  बुखार कुछ ही देर में उतर जाएगा।

अदरक और नमक

अदरक और नमक का एक साथ उपयोग कर आप सर्दी खांसी और बदलते मौसम से निजात पा सकते हैं।  इसके लिए आप अदरक को टुकड़े कर लें और उसमें नमक मिलाएं।  अब एक-एक कर इसे खाएं।  इसके रस से आपका गला खुल जाएगा और नमक से कीटाणु भी मर जाएंगे।

आंवला का सेवन

सर्दी और खांसी के लिए आंवला काफी असरदार माना जाता है। आपको बता दें।  इसमें विटामिन सी से भरपूर वाला ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आंवला कई प्रकार की लाभकारी है।  अपने खाने में आंवले को  शामिल का एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स बढ़ा सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार है। 

शहद

शहर का सेवन कई तरीके से किया जाता है। जो सेहत को कई तरह के से लाभ पहुंचाता है। अगर किसी को बहुत ज्यादा खांसी की समस्या है तो ऐसे में अदरक के साथ शहर का सेवन करें। इससे जुखाम पर काफी जल्दी असर होता है।

Related Stories

No stories found.