back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health: किडनी पर आने वाली समस्या को ये 5 नुस्खे जड़ से मिटा देंगे, अभी अपनाएं

किडनी शरीर का बहुत ही सेंसिटिव अंग है। इस अंग में सामान्य जीवन में कई समस्याएं आ जाती हैं। जिन्हें दूर करना इतना आसान नहीं होता है। इन पांच असरदार नुस्खों  से किडनी की समस्या को दूर कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: किडनी ना सिर्फ शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकलने का कार्य करती है।  बल्कि इसके अलावा भी किडनी रक्तचाप को संतुलित रखने तथा शरीर में अन्य रसायन और केमिकल्स के स्तर को संतुलित करने में मदद करती है।  यह सारे काम किडनी ही करती है।  किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे हम एक स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सके। कई बार जाने अनजाने किडनी में कई  समस्याएं  पैदा होने लगती हैं । जो हमें दिखाई नहीं देती लेकिन जब यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगती है तब इसके लक्षण सामने आते हैं और यह अधिक खतरनाक साबित हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताएंगे कि आप कैसे किडनी में आने आने वाली समस्या को पांच नुस्खों  से मिटा सकते हैं।

कम करें नमक का सेवन

अधिक मात्रा में किया गया  नमक  का सेवन ना सिर्फ हार्ट के लिए बल्कि किडनी और लीवर के लिए भी नुकसानदायक होता है।  किडनी को सही से काम करने के लिए सोडियम और पोटेशियम के अच्छे संतुलन की जरूरत होती है।  ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है। जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है। जिससे  किडनी ने  स्टोन का भी खतरा बढ़ जाता है। 

रेड मीट से बनाएं  दूरी

किडनी की तंदुरुस्ती के लिए प्रोटेस्ट फूड और रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आप ग्लूटेन वाले फूड खाने से भी बचें। ग्लूटेन युक्त फूड पेशाब में जलन को बढ़ा देते हैं।  नियमित रूप से ऐसा करने से किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। 

बेरीज का करें सेवन

किडनी की सफाई के लिए बेरीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप  ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरी जामुन आदि यूरोलॉजी हेल्थ के लिए बेहतर विकल्प है।  इसके अलावा आप ताजा फल का सेवन भी कर सकते हैं। 

फाइबर युक्त सब्जियों को डाइट में करें शामिल

किडनी की सफाई के लिए फाइबर युक्त सब्जियों को अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए।  इससे यूरोलॉजी प्रॉब्लम्स नहीं होती हैं । इसके लिए आपको  पालक गाजर लौकी केले पत्ता गोभी फूलगोभी  बीन्स मसूर की दाल आदि का सेवन करना चाहिए।  इसके अलावा आप मोटे अनाज का सेवन भी कर सकते हैं। यह सारी चीज किडनी को डिटॉक्सिफाई करने मदद करते हैं। साथ ही हरी सब्जियों के सेवन से हेल्थ अच्छी रहती है। 

पर्याप्त  मात्रा में पिएं पानी

किडनी और मूत्राशय थैली को सेहतमंद रखने के लिए रोज पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।  पानी नहीं पियेंगे तो किडनी और यूरोलॉजिकल संबंधी कई समस्याएं अक्सर परेशान करती रहेंगी।  इसलिए रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना जरूरी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, कहा- किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया, परिवार में बढ़ा तनाव

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार चुनाव के परिणामों के बाद लालू परिवार में तूफान मच गया है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने...
spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵