back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ठंड में ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह, जानें क्या न खाएं

सर्दियों में सेहत का रखें खास ख्याल। मसालेदार भोजन से करें परहेज वरना बढ़ सकती है सर्दी-खांसी और कमजोर पड़ सकती है इम्युनिटी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम जहां ठंड से राहत और गर्माहट भरे पकवानों का आनंद देता है, वहीं यह सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और कमजोर इम्युनिटी जैसी समस्याएं भी साथ लाता है। इस मौसम में सही खान-पान न अपनाया जाए, तो छोटी-सी लापरवाही भी बीमारी को बढ़ा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप जानें किन चीजों से सर्दियों में परहेज करना चाहिए-खासकर तब, जब सर्दी-जुकाम ने घेर रखा हो।

सर्दियों में इन 5 चीजों से बनाएं दूरी

1. दूध और ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध आमतौर पर सेहतमंद माना जाता है, लेकिन जुकाम-खांसी के दौरान इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। डेयरी से शरीर में बलगम (म्यूकस) बढ़ता है, जिससे खांसी और नाक बहने की समस्या तेज हो सकती है। ऐसे समय में दूध, पनीर, आइसक्रीम से दूरी रखें।

2. ज्यादा शुगर (मीठा)

सर्दियों में मीठा खाने की चाह बढ़ जाती है, लेकिन ज्यादा शुगर सूजन बढ़ाने और इम्युनिटी कमजोर करने का काम करती है। इससे संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता घट सकती है।

3. कैफीन युक्त चीजें

कॉफी, चाय और सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन गाढ़ा बलगम बना सकता है। सर्दी-जुकाम में इनके सेवन से खांसी और गले की परेशानी बढ़ सकती है।

4. जंक फूड

केक, बिस्कुट, बर्गर, पिज़्ज़ा, फ्राइड स्नैक्स जैसे जंक फूड सर्दियों में शरीर को पोषण नहीं देते, बल्कि पाचन कमजोर कर देते हैं। सर्दी-खांसी में ये चीजें समस्या को और गंभीर बना सकती हैं।

5. ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना

तेल-मसाले से भरपूर भोजन सर्दियों में भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन जुकाम के दौरान यह पेट में जलन, नाक से पानी और गले में खराश बढ़ा सकता है।

क्या करें?

सर्दियों में गुनगुना पानी, सूप, हल्दी-अदरक, शहद, मौसमी फल और हल्का-संतुलित भोजन अपनाएं। इससे इम्युनिटी मजबूत रहेगी और सर्दी-जुकाम से जल्दी राहत मिलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵