back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

TOFU: टोफू वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है! जानें लाभ और उपयोग, जिनसे एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में मिलेगी मदद

टोफू वजन कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें वजन घटाने के लिए टोफू कैसे खाएं?

TOFU 2.png

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टोफू को सोयाबीन के दूध से बनाया जाता है, इसलिए इसे सोयाबीन पनीर भी कहा जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी होता है। शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए टोफू प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। जो लोग दूध, पनीर या अंडा खाने से परहेज करते हैं, उनके लिए टोफू एक बेहतर विकल्प है। टोफू में विटामिन, अमीनो एसिड, जिंक, आयरन, पौटेशियम और आइसोफ्लेवोनीस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। टोफू में मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। टोफू में एंटीऑक्सीडेंट्स  भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर और त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

TOFU 3.png

वजन घटाने में कैसे मदद करता है टोफू?

डाइटीशियन बताती हैं कि टोफू एक लो-कैलोरी फूड है। इसका सेवन करने से वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। टोफू एक प्लांट-बेस्ड फूड है, इसलिए इसे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल नहीं बढ़ता है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, वे इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

SALT AND PEPPER TOFU 4.png

साल्ट एंड पेपर टोफू

अगर आपका शेड्यूल बिजी रहता है, तो आप टोफू को बहुत ही सिंपल तरीके से खा सकते हैं। इसके लिए आपको टोफू को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़कर खाएं। आप रोज सुबह नाश्ते में या वर्कआउट के बाद टोफू का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो वजन कम करने के साथ-साथ मांसपेशियों के विकास के लिए भी फायदेमंद होता है।

TOFU SALAD 5.png

टोफू का सलाद 

वजन कम करने के लिए आप टोफू का सलाद भी खा सकते हैं। इसके लिए आप टोफू को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, सलाद के पत्ते डालें। फिर इसमें नींबू का रस, काली मिर्च और नमक मिलाएं। अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका टोफू सलाद बनकर तैयार है। आप इसे नाश्ते या लंच में खा सकते हैं। टोफू को सब्जियों के साथ मिलाकर खाने से आपको दोगुना पोषण मिलेगा। आप इसे लंच में खा सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी।

STIR FRY TOFU 6.png

टोफू स्टर फ्राई

वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग सब्जी-रोटी छोड़कर सिर्फ उबला हुआ खाना खाने लगते हैं। जबकि, वेट लॉस के लिए आपको किसी भी फूड को पूरी तरह से छोड़ने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से खाना चाहिए। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो टोफू स्टर फ्राई खा सकते हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी है। इसके लिए आप पैन में एक चम्मच ऑलिव ऑयल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज, फूलगोभी, बीन्स, टमाटर, गाजर या अपनी पसंद की सब्जियों को डालें। अब पैन का ढक्क्न लगाकर सब्जियों को 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। अब इसमें टोफू डालें। साथ ही, इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाएं। 2-3 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर लें। आप टोफू स्टर फ्राई बनकर तैयार है। इसे खाने से आपको टेस्ट भी मिलेगा और वजन घटाने में मदद भी मिलेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵