back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

गर्मियों में ये हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स शरीर को ठंडक देकर पानी की कमी पूरी करते हैं और एनर्जी बनाए रखते हैं।इनका सेवन डिहाइड्रेशन से बचाता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में गर्मी भी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है ऐसे में आपको अपने सेहत का बिल्कुल भी ध्यान रखना चाहिए। ताकि कोई दिक्कत ना हो जाए इसके लिए आपको कई प्रकार के जूस का सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में लोग खुद को ठंडा रखने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाते हैं। अधिकतर लोग गर्मी में राहत पाने के लिए जूस का सहारा लेते हैं। जूस न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि एनर्जी भी बनाए रखता है। तो चलिए इनके बारे में सारी जानकारी जानते हैं।

इन खास जूस का सेवन करें

तरबूज का जूस = इस गर्मी में तरबूज का जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है यह आप की सेहत को हमेशा सेहतमंद रखेगा। तरबूज में 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारते हैं और गर्मी के मौसम में ठंडक प्रदान करते हैं।

आंवला जूस = तपती गर्मी में आंवला का जूस भी पीने के लिए काफी परफेक्ट माना जाता है। आंवला का जूस शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर को ठंडा रखता है। यह विटामिन C से भरपूर होता है, जो गर्मियों में होने वाली थकावट और कमजोरी को दूर करता है।

नींबू पुदीना का जूस = हमें समय-समय पर डिटॉक्स की जरूरत होती है ताकि शरीर और मन को शुद्ध किया जा सके। खासतौर पर घरेलू डिटॉक्स पेय से।एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक नींबू, खीरा और पुदीना से बनता है। यह ड्रिंक बनाना आसान है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही यह भूख को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

नारियल पानी= नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का एक अच्छा स्रोत है यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और गर्मी के मौसम में ऊर्जा बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा होता है। यह पेट की समस्याओं को भी दूर करता है।

संतरे और गन्ने का जूस = संतरे का जूस विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर को इम्यूनिटी देता है और गर्मियों में त्वचा को निखारता है यह शरीर को ठंडा रखने और थकान को दूर करने में मदद करता है।

इसके साथ गर्मी में गन्ने का जूस शरीर को ठंडक पहुंचाता है, हाइड्रेट करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और गर्मी के कारण होने वाली कमजोरी को दूर करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵