स्ट्रेस की वजह से भी होती है कब्ज, तो आजमाएं ये नुस्खे मिलेगा आराम

खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों कब्ज की बीमारी आम हो गई है। अगर भी कब्ज से जूझ रहे है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
Stress Causes Constipation
Stress Causes Constipation

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: फास्टफूड की इस दुनिया में हर 10 में से एक आदमी कब्ज जैसी बीमारी से जूझ रहा है। कई लोग इसे छोटी बीमारी मानते है। लेकिन कब्ज कभी कभी इतना परेशान करती है कि इससे पीड़ित व्यक्ति ठीक से मल नही त्याग पाता। कब्ज होने की कोई एक वजह नही है। इसकी बहुत सी वजहें होती है। अगर आपकी डाइट में फाइबर कम है। पानी कम ले रहे है। इसके अलावा अगर आप स्ट्रेस ले रहे है। अनावश्यक दवाओं का सेवन भी कब्ज का मुख्य कारण है। आपको इस आर्टिकल में कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनसे आप कब्ज से छुटकारा पा सकते है।

अधिक पानी पिएं

कब्ज उन व्यक्तियों में अधिक देखा गया जिनके शरीर में पानी की कमी होती है। इसलिए पानी अधिक से अधिक पीना चाहिए। आप पूरे दिन कम से कम 2 से 3 लीटर तक पानी पिएं। साथ ही अपनी डाइट में लिक्विड पेय पदार्थ शामिल करें। कब्ज कभी नहीं होगा। आप कब्ज से परेशान हैं तो मीठे ड्रिंक से बचे। आप गर्म पानी भी पी सकते है।

फाइबर रिच फूड

अगर आप अपने डाइट में अधिक फाइबर युक्त पदार्थ शामिल करते है तो यह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। बल्क फूड आपके पेट को भरा रखने में मदद करता है। आप रोजाना अपनी डाइट में कम से कम एक या दो फाइबर युक्त पदार्थ जरूर खाने में रखें। कब्ज से काफी आराम मिलेगा।

बॉडी को एक्टिव रखें

शरीर को फिर रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी होता है। रोजाना 20 से 25 मिनट का व्यायाम आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है। व्यायाम कब्ज से तो छुटकारा देता ही है साथ ही अन्य बीमारियों को भी दूर भागता है। आप सुबह पानी पीकर कम से कम 10 मिनट तक पैदल टहलें। आपको प्रेशर आयेगा तो मल अच्छे से होगा। 

ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये India Tourism in Hindi

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in