plank p1.webp
प्लैंक करने के फायदे
नियमित रूप से प्लैंक एक्सरसाइज करना न केवल ब्लड प्रेशर घटाने में मददगार होती है, बल्कि इसे करने से मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर सुडौल बनता है। इसे करने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी तेज होती है। इसे करने से कोर मसल्स हेल्दी रहती हैं साथ ही साथ शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है। इसे करने से मूड अच्छा होता है और वजन घटाने में भी आसानी होती है। इसे कर आप कमर के आस-पास जमा चर्बी को भी आसानी से घटा सकते हैं। प्लैंक करना कंधों को मजबूत बनाने के साथ ही साथ कमर दर्द से भी राहत मिलती है।
wall sit p5.jpg
वॉल सिट करने के फायदे
वॉल सिट एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे करने से वजन घटाने के साथ-साथ शारीरिक स्टैमिना को भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप चर्बी कम करना चाहते हैं तो ऐसे में यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने से घुटने मजबूत होने के साथ ही साथ पेट की मांसपेशियों पर तनाव आता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसे करने से जांघों की चर्बी को भी आसानी से घटाया जा सकता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





