नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम के आते ही अक्सर हम सभी शरीर को ठंडा रखनेऔर त्वचा की देखभाल पर ध्यान देने लगते है। लेकिन सबसे जरुरी चीजों पर तो ध्यान देना तो भूल ही जाते है जो हमारे शरीर का अहम अंग है हमारी पाचन प्रणाली, जो हेल्थ पर भी गहरा असर डालती है। बढ़ता तापमान न केवल हमें बाहर से परेशान करता है, बल्कि अंदरूनी तौर पर भी पेट से संबंधित समस्याएं देखने को मिलती हैं, जिससे बचने आज हम लाएं है महत्वपूर्ण आर्टिकल, जिसे अपना आप गर्मी में भी स्वस्थ रह सकते है आइए जानते है वो चार अहम बातें।
पेट से संबंधित समस्याएं
गर्मी के मौसम में अक्सर पेट से संबंधित समस्याएं देखने को मिलती हैं, जिसके कई कारण हो सकते है जैसें, गर्मी या हमारी पाचन क्रिया, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।सूरज की तपिश और बढ़ता तापमान न केवल हमें बाहर से परेशान करता है, बल्कि अंदरूनी तौर पर भी हमारी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।
खान-पान में छोटी सी लापरवाही
तपती गर्मी में अक्सर हम सबको डिहाइड्रेशन, खान-पान में छोटी सी लापरवाही, और हानिकारक बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है जिसके कारण पेट से संबंधित कई बीमारियों की परेशानी हो जाती है जिसमें सबसे आम है, कब्ज, अपच, दस्त और पेट दर्द ना यह सिर्फ असहजता ही बल्कि शरीर की ऊर्जा और पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बाधित करती है। इसलिए, जिस तरह हम अपनी त्वचा को धूप से बचाते हैं, ठीक उसी तरह अपनी आंतों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि पाचन तंत्र स्वस्थ रहे और हम इस मौसम का पूरा आनंद ले सकें। गर्मियों में गट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इन बातों का विशेष रखें ध्यान
हाइड्रेशन का रखें ध्यान
गर्मी में पसीने के कारण पाचन तंत्र प्रभावित होता है। पानी पीना गट हेल्थ के लिए जरूरी है, क्योंकि यह भोजन को पचाने और मल को नरम रखने में मदद करता है। इसके अलावा आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, और छाछ जैसे पेय पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पेय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करते हैं संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। मीठे और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये पाचन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
प्रोबायोटिक्स से भरपूर आहार लें
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते है इसके लिए गर्मियों में दही, लस्सी, और केफिर जैसे प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें। ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और आंतों में बैक्टीरियल संतुलन बनाए रखते हैं। और इसके साथ ही घर पर बना दही या छाछ ले ।
फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें
मोटा अनाज लेने से ना केवल आंत ठीक रहता है बल्कि, कब्ज की समस्या से बचाता है। गर्मियों में मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, और आम के साथ-साथ हरी सब्जियां जैसे खीरा, पालक, और टमाटर खाएं। साथ ही ओट्स, ज्वार, और बाजरा भी फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। गेंहू के बजाय इनकी रोटी खाएं। तले-भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें, क्योंकि ये पेट में जलन और अपच का कारण बन सकते हैं।
खान-पान में सावधानी बरतें
गर्मी में फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ा रहता है इसलिए हमेशा ताजा और साफ-सुथरा भोजन करें। बाहर का खाना खाने से बचें, खासकर कटे हुए फल या स्ट्रीट फूड, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती है। खाना पकाने से पहले फल-सब्जियों को अच्छे से धोएं।ताकि पाचन तंत्र पर दबाव न पड़े। रात के समय हल्का भोजन करें।





