back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Passive Smoking: अगर आप भी स्मोकिंग करने करने वालों के रहते हैं साथ, तो हो सकती है आपको गंभीर बीमारी

तंबाकू हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है। इसी के साथ ही आपको सिगरेट के डिब्बे पर ये लिखा हुआ भी मिल जाएगा की कैंसर का कारण बन सकता है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तंबाकू हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है। इसी के साथ ही आपको सिगरेट के डिब्बे पर ये लिखा हुआ भी मिल जाएगा की कैंसर का कारण बन सकता है। यह लाइन आपको सिगरेट के हर पैकेट पर मिल जाएगी, लेकिन फिर भी लोगों ने धूम्रपान नहीं छोड़ा। आपने शायद सुना होगा कि केवल धूम्रपान करने वाले लोगों को ही कैंसर होता है, लेकिन ऐसा नहीं जो लोग धूम्रपान करने वालों के साथ रहने वालों को भी कैंसर होता है।

Health 920c54c01c5fd0448fed3d5831cf027a.jpg

धूम्रपान न करने पर भी कैंसर का शिकार हो जाएंगे

एक महिला ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी धूम्रपान नहीं किया था, लेकिन उन्हें कैंसर हो गया। ऐसे में ये गंभीर विषय है नलिनी को कैंसर कैसे हो गया है। नलिनी ने कहा कि उनकी शादी को 33 साल से ज्यादा हो गए हैं। उनके पति चेन स्मोकर हैं और इसलिए न चाहते हुए भी हर दिन धूम्रपान करते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप अपने आसपास धूम्रपान करने वाले लोगों से घिरे रहेंगे तो उनका धुआं आपके फेफड़ों में चला जाएगा और आप धूम्रपान न करने पर भी कैंसर का शिकार हो जाएंगे।

Health 418ee119bf8c06cdf94927bf183e82bb.jpg

1.2 मिलियन लोग अप्रत्यक्ष रूप से धूम्रपान के परिणामस्वरूप मरते

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट है कि तम्बाकू के उपयोग के कारण हर साल लगभग 8 मिलियन लोग कैंसर से मर जाते हैं। इनमें से 1.2 मिलियन लोग अप्रत्यक्ष रूप से धूम्रपान के परिणामस्वरूप मरते हैं, तो ये लोग सिर्फ इसलिए मर जाते हैं क्योंकि वे धूम्रपान करने वालों के साथ रहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल 13.5 मिलियन से अधिक लोग तंबाकू के सेवन के कारण मर जाते हैं। जैसा कि कहा गया है भले ही आप धूम्रपान नहीं करते हों, लेकिन इस बात से अवगत रहें कि यदि कोई आपके आसपास धूम्रपान करता है, तो आप मृत्यु के करीब पहुंच रहे हैं।

Health 01df5262450c835874184ecc312f1e33.jpg

पहले की तुलना में आज कम लोग धूम्रपान करते हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर के लोग अब धूम्रपान के खतरों से अवगत हैं। यही कारण है कि पहले की तुलना में आज कम लोग धूम्रपान करते हैं। वर्ष 2000 और 2020 की तुलना में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या में काफी कमी आई है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए, 2000 में 49% पुरुष और 37% महिलाएं तंबाकू का इस्तेमाल करते थे, लेकिन 2020 में ये आंकड़े गिरकर 16% और 8% हो गए हैं। हालांकि, धूम्रपान के परिणामस्वरूप अभी भी लाखों लोग हर साल मरते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...