back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रहता है घुटनों और कोहनी का सांवला रंग तो इस एक उपाय को आजमाएं रोजाना

हम अपने चेहरे, बाल का रोजाना कितना ख्याल रखते हैं, क्योंकि हमे लगता है कि सबसे ज्यादा केयर वाली चीजें बस यही दो हैं। लेकिन इनके अलावा हमारे शरीर के कुछ ऐसे भी हिस्से हैं जिनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। हम बात कर रहे हैं घुटनों और कोहनी की। मृत कोशिका, अत्यधिक घर्षण, सूरज के प्रभाव आदि की वजह से यह सबसे ज्यादा प्रभावित रहती हैं। इसलिए इनकी भी देखभाल करना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आएं हैं एक ऐसा बेहतरीन उपाय जिसके रोजाना इस्तेमाल से आपके कोहनी और घुटनों का सांवला रंग दूर होने लगेगा।

सामग्री

1. आधा निचोड़ा हुआ नींबू

2. खट्टा दही के 2 बड़े चम्मच

3. 1 बड़ा चम्मच बेसन

4. 1 चम्मच शहद

5. एक चुटकी हल्दी

नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है, इसलिए यह कहने की जरूरत नहीं है कि यह आपकी कोहनी और घुटने के क्षेत्र को चमकदार बनाने में महत्वपूर्ण है। दही न केवल एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र है जो आपके अत्यधिक शुष्क घुटने और कोहनी की त्वचा को एक पोषित लुक देगा, साथ ही इसमें त्वचा में चमक लाने वाले गुण भी होते हैं। शहद त्वचा के लिए बहुत अच्छा है और इससे स्किन बेहद नरम और कोमल होती है। इसलिए इन सभी का एक साथ संयोजन निश्चित रूप से आपके सुंदर और चिकनी घुटने और कोहनी मिलेगा।

कैसे करें इस्तेमाल –

  • एक छोटी कटोरी में, दही की मात्रा को डालें और साथ ही बेसन की भी मात्रा को समान मात्रा में मिलाएं। अब अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा गाढ़ा न हो।

  • पेस्ट में नींबू की कुछ मात्रा डालें और शहद की भी मात्रा इसमें मिला दें।

  • आप इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं।

  • अब कोहनी और घुटनों को साफ कर लें और फिर इस पेस्ट को लगाएं। सूखने का इंतजार करें और फिर गुनगुने पानी से धो दें। धोने के बाद मॉइस्चुराइजर लगाएं।

  • इस उपाय का इस्तेमाल रोजाना करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...