back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अग्नाशयशोथ के घरेलू उपचार – Home Remedies For Pancreatitis in Hindi

पैंक्रियाटिटिस (Pancreatitis) यानि अग्नाशयशोथ में मनुष्य के शरीर में कुछ रसायनिक परिवर्तन तेजी से होते हैं, जिससे व्यक्ति के फेंफड़े प्रभावित होते हैं। इस दौरान रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। कोशिकाओं में इंसुलिन का उत्पादन होने लगता है, व्यक्ति को शुगर भी हो जाती है, फलस्वरूप अग्नाशयशोथ से व्यक्ति ग्रसित हो जाता होता है।

अग्नाशय (Pancreas) में बार-बार संक्रमण से अग्नाशयशोथ का खतरा बना रहता है। कई बार यह संक्रमण गंभीर भी हो जाते हैं जिससे संक्रमित ऊतक निकालने के लिए ऑपरेशन भी करना पड़ सकता है। अग्नाशयशोथ में एंजाइम का स्तर कम होने लगता है जो कि हमारे द्वारा खाये गये खाने को पचाने के जिम्मेदार होते हैं।

एंजाइम की कमी होने से वजन घटने लगता है और लूज मोशन भी हो सकते हैं। ऐसे में शरीर में अल्सर बनने लगता है। सबसे खतरनाक स्थिति तब बनती है यदि यह अल्सर आंतरिक रक्तस्त्राव करने लगे।

अग्नाशयशोथ से बचने के लिए वसा की कम से कम मात्रा आहार में लेनी चाहिए तथा चाय, कॉफी और शराब आदि का भी इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए।

आइए आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें समय रहेत अपनाकर आप शरीर को अग्नाशयशोथ से बचा सकते हैं।

दही – Curd

पाचन तंत्र में संतुलन को बनाए रखने के लिए दही में मौजूद जीवित बैक्टीरिया काफी प्रभावशाली होते हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।

पालक – Spinach

पालक में एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है जो कि प्रतिरक्षा को बढ़ावा देती है। पालक का इस्तेमाल साग बनाकर या इसके साथ आलू और पनीर मिलाकर सब्जी के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। पालक का जूस भी पी सकते हैं।

सब्जी का सूप – Vegetable Soup

सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती हैं जो कि और अग्न्याशय के लिए हर प्रकार से अच्छी होती हैं। सूप भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

ब्लूबेरी – Blueberry

ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट अग्नाशयशोथ बढ़ाने में मौजूद कणों का नष्ट कर देता है।

काला अंगूर – Black Grapes

काले अंगूर में महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट  शामिल होते हैं। जो कि अग्नाशय के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

टोफू – Bean Curd

खून में वसा की बड़ी हुई मात्रा से अग्नाशयशोथ हो सकता है। ऐसे में टोफू खाने से वसा नहीं फैलती और यह जल्दी पचने में भी सहायक है।

सोया – Soybean

सोयाबीन को भी कई तरह से अपने भोजन में इस्तेमाल करके अग्नाशयशोथ से बचा जा सकता है।

पानी – Water

यदि आप पेट में बहुत ज्यादा जलन और अग्नाशयशोथ से परेशान हैं तो आपको एक पूरा दिन फास्ट रखकर केवल पानी पर ध्यान देना चाहिए। जितना ज्यादा पानी पीएंगे उतना ही जल्दी आपको आराम  मिलेगा।

हल्दी – Turmeric

रोग से बचने के लिए हल्दी और दूध भी बेहतरीन काम करते हैं। इसके लिए दूध में हल्दी पाउडर डालकर उबालें और उसे गुनगुना या कमरे के तापमान पर ठंडा करके पिएं।

नींबू – Lemon

सुबह सबसे पहले पानी में नींबू डालकर पीने से भी रोगी को काफी राहत हो सकती है।

हर्बल टी – Herbal Tea

चाय- कॉफी और शराब की जगह हर्बल टी का प्रयोग करें। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर कर शरीर को स्वस्थ् रखने में ज्यादा सक्षम है।

ग्रीन ड्रिंक – Green Drink

खीरा, अदरक और नींबू को मिलाकर एक ग्रीन पेय तैयार करें। इसके लिए सभी पदार्थों को मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालकर पीएं। यह पेय भी अग्नाशयशोथ में बेहद प्रभावशाली है। आप चाहें तो इसमें कई सब्जियों को मिलाकर भी उनका जूस पी सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵