back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आप भी हैं मच्छरों से परेशान तो इन 5 सामग्रियों से भागेंगे अब मच्छर

मच्छरों का प्रकोप कभी भी कम नहीं होता। हमेशा मच्छर हमारे आसपास घूमते ही रहते हैं चाहे वो गर्मी हो या सर्दी हो और खैर बारिश के मौसम में तो सबसे अधिक पनपते हैं। मच्छरों खून तो चूसते हैं ही लेकिन कई बीमारियां भी इनके जरिये जन्म लेती हैं। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आएं हैं ऐसी 5 सामग्रियां जिनकी महक से या खुशबू से ये मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे। तो चलिए फिर आपको बताते हैं वो 5 सामग्रियां –

लहसुन –

लहसुन की गंध से मच्छर हमेशा दूर रहते हैं। बल्कि, लहसुन की फांकें खाने से मच्छर आपका खून भी नहीं चूसेंगे।

तुलसी –

यह पौधा वास्तव में आपके घर में आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी पत्तियों से निकाले गए तेल को मच्छरों को भगाने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है।

पेपरमिंट पत्तियां –

पेपरमिंट की पत्तियों का इस्तेमाल आमतौर पर विर्जिन मोइतो और फ्लेवर्ड आइस टी में किया जाता है और सबसे ज्यादा तो इन्हें ताजगी लाने के लिए जाना जाता है। इस फ्लेवर को आप च्वीइंग गम में भी देखंगे। लेकिन क्या आपको पता है पेपरमिंट की पत्तियों से निकला तेल मच्छरों को भगाने में कितना फायदेमंद हो सकता है।

लेमनग्रास –

लेमनग्रास पौधे से निकला सिट्रोनेला तेल मच्छरों को भगाने में मदद करता है।

नीम –

ऑर्गेनिक नीम तेल मच्छरों को भगाने का बहुत ही आसान तरीका है। बस आपको क्या करना है अगर आप बाहर जा रहे हैं तो पहले स्किन पर नीम का तेल लगा लें।

मच्छरों से बचने के लिए टिप्स –

ढीले कपड़े पहने –

अगर आप मच्छरों के काटने से परेशान हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप ढीले कपड़े पहनें।

हल्के रंग के कपड़े पहनें –

मच्छर ज्यादातर गहरे रंग के कपड़ों से आकर्षित होते हैं, तो हमारी सलाह है कि आप सफेद कम गहरे रंग के कपड़ें पहनें।

दिन ढलने के बाद बाहर कम जाएं –

मच्छर ज्यादातर शाम 4 बजे के बाद काटना शुरू करते हैं। हमारी सलाह है कि आप अंदर रहें और उन्हें खुद से दूर रखने के लिए ऊपर बताये गए तेल का इस्तेमाल करें। मच्छर आमतौर पर शाम और रात के समय में ही बाहर निकलते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...