back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Belly Fat Remedy: ऑफिस में दिनभर बैठने से निकल गई है तोंद, तो फिट हो जाएं इन 5 देसी ड्रिंक्स से

लगातार बैठने या खराब खाने की आदतों के कारण लोगों का पेट बाहर निकल रहा हैं। बाहर निकला हुआ पेट लुक खराब कर देता है। अगर आप भी हैं इस समस्या से परेशान तो पिएं ये 5 ड्रिंक्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल लोग काम के दबाव और खराब खान-पान की वजह से कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जो मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। इसके अलावा, बहुत से लोग, खासकर युवा, अधिक वजन होने की समस्या से गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

खासतौर पर बढ़ता मोटापा कई लोगों को बहुत परेशान करता है। ऐसे में बढ़ता मोटापा न केवल लुक को खराब करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देता है। अगर आप भी वजन बढ़ने या बैली फैट से परेशान हैं , तो इन 5 देसी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको परफेक्ट बॉडी मिल सकती है।

जीरे का पानी

अगर आप अपने पेट को कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से फायदा होता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसके अलावा, यह पाचन में सुधार और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। जीरे का पानी तैयार करने के लिए 1 चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें और अगली सुबह पिएं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी वजन घटाने के साथ अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और कंपाउंड्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकते हैं। दिनभर में 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

अजवाइन का पानी

अजवान के पानी में पाचक गुण होते हैं और यह सूजन और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। ऐसे में अजवाइन का पानी तैयार करने के लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन उबालें, इसे छान लें और गुनगुना पी लें।

जिंजर लेमन हनी ड्रिंक

अदरक पाचन को बढ़ावा देता है और नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा, शहद प्राकृतिक मिठास प्रदान करता है। ताजा पिसा हुआ अदरक, नींबू का रस और शहद गर्म पानी में मिलाकर सुबह या भोजन से पहले से पहले पी सकते हैं ।

छाछ

गर्मियों में छाछ पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह कम कैलोरी वाला पेय है जो पाचन को बढ़ावा देता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...