Men Skin Care: महिलाओं की तरह पुरुषों में भी दिखाई देते हैं स्ट्रेच मार्क्स, स्ट्रेच मार्क्स को ऐसे करें गायब

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। वजन बढ़ने या घटने, उम्र बढ़ने और डिहाइड्रेशन के कारण त्वचा पर खिंचाव के निशान दिखाई देते हैं
Men Skin Care
Men Skin CareSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बहुत लोग मानते हैं स्ट्रेच मार्क्स केवल महिलाओं को ही होते हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि  डिलीवरी के दौरान पेट पर खिंचाव के कारण पेट और जांघों पर लाल या सफेद धारियाँ बन जाती हैं, जिनका इलाज क्रीम या दवाओं से किया जा सकता हैं। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स एक सामान्‍य स्थिति हैं,जो सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी प्रभावित करती हैं।

एक अध्ययन के अनुसार, डर्मिस बहुत तेजी से खिंचती हैं, जिससे कोलेजन और इलास्टिन फाइबर टूटने लगते हैं। इससे त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं। हालाँकि, स्ट्रेच मार्क्स को लेकर पुरुषों को हमेशा शर्मिंदगी महसूस होती हैं। लेकिन यह समझना जरूरी हैं कि स्‍ट्रेच मार्क्‍स जीवन का हिस्‍सा हैं, इसलिए इसके होने पर कम आत्मसम्मान की भावना पैदा नहीं होनी चाहिए। यहां हम पुरुषों में स्ट्रेच मार्क्स के कारण, और इलाज के बारे में बताएंगे।

Men Skin Care
Men Skin CareSocial Media

पुरूषों में स्‍ट्रेच मार्क के कारण

तेजी से वजन बढ़ना या घटना

जब पुरुषों का वजन घटता या बढ़ता हैं, तो त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं।

बॉडी बिल्डिंग

कई बार तेजी से मांसपेशियों के निर्माण के कारण भी त्‍वचा खिंच जाती हैं।

 आनुवंशिकी

कुछ पुरुषों में उनके जीन के कारण स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना अधिक होती हैं।

कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का उपयोग

जो पुरुष लंबे समय तक कॉर्टिकोस्टेरॉयड लेते हैं, उनकी त्वचा पतली हो जाती हैं और खिंचने लगती हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।

Men Skin Care
Men Skin CareSocial Media

पुरुषों में स्ट्रेच मार्क का इलाज

स्‍ट्रेच मार्क क्रीम लगाएं

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्‍टडी के मुताबिक रेटिनॉइड़स और अल्‍फा हाइड्रॉक्‍सी एसिड वाली क्रीम लगाने से स्‍ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिलता हैं।

लेजर थेरेपी करवाएं

लेजर थेरेपी के जरिए भी स्‍ट्रेच मार्क्‍स का इलाज होता हैं। इससे कोलेजन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलता हैं और त्‍वचा पर दिखने वाले खिंचाव के निशान को कम करने में मदद मिलती हैं।

Men Skin Care
Men Skin CareSocial Media

माइक्रोडर्माब्रेशन

यह एक आर्टिफिशियल ट्रीटमेंट हैं, जिसमें त्वचा की ऊपरी परत को हटाया जाता हैं। इससे खिंचाव के निशान कम हो जाते हैं और त्‍वचा एकदम चिकनी हो जाती हैं।

सर्जिकल प्रक्रिया

गंभीर मामलों में, स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए टमी टक या थाइज लिफ्ट जैसी सर्जिकल प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती हैं।

Related Stories

No stories found.