Irregular Periods Remedies:अनियमित महावारी की समस्या से हैं परेशान, तो खाने में शामिल करें ये चीजें

बदलते परिवेश और खान-पान की वजह से महिलाओं में कई तरीके की बीमारियां हो जाती है। महिलाओं में अनियमित महावारी की समस्या देखने को मिलती है। महिलाएं पीसीओएस, अवसाद, जैसी समस्या से ग्रसित हो जाती हैं।
File Photo
File Photo

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बदलते परिवेश और खान-पान की वजह से महिलाओं में कई तरीके की बीमारियां हो जाती है। महिलाओं में अनियमित महावारी की समस्या देखने को मिलती है। इसकी वजह से महिलाएं पीसीओएस, अवसाद, डायबिटीज, बीपी जैसी समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी सही नहीं होता हैं तो इन घरेलु नुस्खे को अपनाकर आप भी पा सकती हैं अनियमित महावारी से निजात।

पपीता का करें सेवन

कई पोषक तत्वों से भरपूर पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। साथ ही अनियमित मासिक धर्म की समस्या के लिए भी पपीते का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैरोटीन नामक पोषक तत्व होता है जो एस्ट्रोजन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, यह फल गर्भाशय के संकुचन में मदद करता है।

अजवाइन का पीये पानी

अजवाइन कई समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। अपने दिन की शुरुआत अजवान के पानी से करने से आप अपने स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। इसके अलावा यह पीरियड्स के चक्र को नियमित करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह पाचन में भी मदद करता है। अजवान को पानी में उबालकर पीने से भी पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है।

अनानास का करें सेवन

अनानास अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो शरीर में सूजन को कम कर सकता है और अनियमित पीरियड्स में भी मदद करता है।

सौंफ को खाने में करें शामिल

अनियमित पीरियड्स के इलाज के लिए सौंफ एक कारगर उपाय है। यह हार्मोन संतुलन में मदद करता है और ओव्यूलेशन को बढ़ावा देता है। यह मासिक धर्म की ऐंठन को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

दालचीनी का करें इस्तेमाल

अनियमित मासिक धर्म की समस्या को दूर करने में दालचीनी बहुत मददगार होती है। दालचीनी शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसके अलावा यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम में भी बहुत मददगार साबित होता है।

एलोवेरा को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

यह मासिक धर्म की अनियमितताओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार माना जाता है। एलोवेरा फोलिक एसिड, अमीनो एसिड, सैलिसिलिक एसिड और विटामिन ए, सी, ई, बी12 से भरपूर होता है। ऐसे में यह मासिक धर्म के लिए जिम्मेदार हार्मोन को नियंत्रित करता है और अनियमित महावारी को ठीक करने में मदद करता है।

Related Stories

No stories found.