
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: स्ट्रेस और एंजायटी हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। सही मायनों में यह हमारे लिए नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल तनाव धीमे-धीमे हमारे सोचने और समझने की शक्ति को प्रभावित करने लगता है। इसके अलावा यह हमें दूसरी दिमागी बीमारियों का भी शिकार बना लेता है। अगर आप स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं तो आपको किसी मेडिसिन या फिर किसी घरेलू उपाय करने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने घर में सिर्फ इन पांच पौधों को लगाएं। आपका स्ट्रेस कम हो जाएगा इन पौधों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी विकार होता है।
पीस लिली प्लांट स्ट्रेस को रिलीफ करने और एंजायटी को दूर करने में मदद करता है। जिन लोगों को सोने में परेशानी की समस्या है। उनके लिए पीस लिली का पौधा काफी फायदेमंद होता है। इसे बड़ी आसानी से बालकनी में लगाया जा सकता है। आप चाहे तो इसे ऑफिस में भी रख सकते हैं। यह किसी भी तापमान और मिट्टी में जीवित रहते हैं।
अगर आप रोजाना स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं। आपको डिप्रेशन बहुत अधिक हो गया है।आप मेडिसिन ले रहे हैं तो आप इसे त्याग कर घर और ऑफिस में लैवंडर प्लांट को लगाएं। इसकी खुशबू में कमिंग इफेक्ट होता है। जो आपकी रक्तचाप को सामान बनाए रखता है यही नहीं यह बेहतर नींद लाने में भी फायदेमंद होता है।
स्नेक प्लांट को बालकनी में ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं पड़ती। यह प्लांट अपने आसपास के कार्बन डाइऑक्साइड को अधिक मात्रा में अवशोषित करता है। और हानिकारक व टॉक्सिन को हवा से खत्म करता है। हवा की गुणवत्ता काफी हद तक साफ करना इसका नेचर है । अगर आप सिर दर्द या तनाव से जूझ रहे हैं। और आप अच्छा मूड करना चाहते हैं। तो आप इस पौधे को अपने घर या ऑफिस में लगाए। इससे तनाव तो दूर होता है। साथ ही एनर्जी भी बढ़ती है।
हरे पत्तों वाला पोथोस एक लोकप्रिय घरेलू पौधा है। जिसकी देखभाल करना आसान है। यह दिमाग को शांत करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप इस प्लांट को अपने बगीचे में लगाएं। ध्यान रखें इसे गीला बनाए रखें। पोथोस को डायरेक्ट धूप में ना रखें नहीं तो खराब हो जाएगा।
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है। जो कई तरह से हमारे काम आता है। इसमें कई मेडिकेटेड गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें कमिंग इफेक्ट भी होता है। जो एंजाइटी और टेंशन के माहौल से रिलीफ दिलाता है।