Home remedies for joints pain: सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, अपनाएं ये पांच घरेलू नुस्खे

सर्दियों के मौसम में जोड़ो और हड्डियों के दर्द से हर कोई परेशान नजर आता है। ऐसे में वह कुछ घरेलू उपाय की मदद से जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
Knee pain
Knee pain web

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: सर्दियों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। सर्दी इस मौसम में सर्दी ,जुकाम होना तो आम बात होती है। लेकिन जोड़ों का दर्द आम समस्या नहीं है।  दरअसल ठंड के मौसम में कम तापमान के कारण मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है।  जिस वजह से जोड़ों के आसपास की नसों में सूजन की समस्या आ जाती है।  और दर्द बढ़ने लगता है। जिसके कारण जोड़ों में दर्द बना रहता है। यह जोड़ों का दर्द उम्र दराज लोगों को ही नहीं बल्कि युवाअवस्था के लोगों को भी होता है।  ऐसे में आप अगर दर्द से राहत पाने के लिए एलोपैथिक दवाओं का सेवन कर रहें है तो उसे बंद करके आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन से पांच उपाय है। जिन्हे जोड़ों के दर्द में अपना सकते है। 

अदरक 

अदरक में सूजन रोधी गुण होते हैं।  और यह दर्द पैदा करने वाले केमिकल को रोकने में मदद करते हैं। जोड़ों में दर्द के लिए गर्म शेक बनाने के लिए अदरक का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए दो कप पानी में आधा कप ताजा कद्दूकस कसा हुआ अदरक डालें और अच्छे से उबाल ले। इसे 5 मिनट तक उबलने दें फिर इस मिश्रण में एक कपड़ा डाल दें। आंच को  बंद करने के बाद 10 से 20 मिनट तक कपड़ा भीगने दें। फिर इस कपड़े को अच्छी तरह से निचोड़ और दर्द वाली जगह पर फैलाए।  कपड़ा ठंडा होने तक वहीं रहने दें।  ऐसा दिन में कई बार करें। आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

हल्दी

हल्दी शरीर में जोड़ों के दर्द और सूजन को कम दूर करने के लिए काफी मददगार साबित होती है। इसके लिए आपको एक कप दूध लेना है। उसमें एक छोटा चम्मच हल्दी डालने के बाद एक छोटा टुकड़ा कसा हुआ अदरक डालें और चुटकी भर काली मिर्च डालकर अच्छी तरह उबाल लें।  और इसके बाद थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे पी लें। 

लहसुन

जोड़ों का दर्द होने पर लहसुन का तेल से मालिश करना सबसे अच्छा उपाय माना गया है। इसके लिए आपको लहसुन की तीन से चार कलियां लेनी है। इन्हें सरसों के तेल में अच्छे से 3 से 4 मिनट तक गर्म करना है। जब लहसुन की कलियां ब्राउन हो जाए तो इस तेल को हल्का गुनगुना होने तक इंतजार करें इसके बाद जोड़ों की जगह पर लगा ले आपको राहत मिलेगी।

धूप में बैठे

जोड़ों में दर्द कई बार विटामिन डी की कमी से भी होता है। इसके लिए आपको रोजाना 15 से 20 मिनट तक धूप में बैठना है और सुबह शाम करीब 500 मीटर की वॉकिंग करनी है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल जोड़ों के दर्द के लिए राहत देने में काफी मददगार साबित होता है।  दर्द वाली जगह पर जैतून का तेल दिन में दो बार मालिश करें। कोल्ड कंप्रेस्ड तेल का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करता है कि दर्द कितना बड़ा है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in