Skin Care: आंखों के Dark Circles से हो चुके हैं परेशान, तो आजमाएं ये  टिप्स...

Skin Care: आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण होते हैं।  ऐसे में अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और नेचुरल चीजों की मदद से किसी  भी साइड इफेक्ट के बिना आंखो के डार्क सर्कल को दूर कर सकते हैं। 
आंखो के नीच डार्क सर्कल रिमोव करने के लिए ये टिप्स अपनाएं
आंखो के नीच डार्क सर्कल रिमोव करने के लिए ये टिप्स अपनाएंSocial Media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: अगर आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल हो जाए तो चेहरे की खूबसूरती बेरंग सी लगती है।  वक्त रहते डार्क सर्कल के उपाय नहीं करने पर चेहरे की चमक खो जाती है।  इतना ही नहीं आंखों के नीचे काले घेरे हो जाने पर आप बीमार नजर आने लगते हैं।  ऐसे में डार्क सर्कल हटाने के लिए उपाय करना जरूरी है।  आज हम आपको इस आर्टिकल में आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें आप आजमा सकते हैं। 

टमाटर

हर घर की रसोई में टमाटर एक अहम स्थान रखता है। टमाटर जैसे खाने का स्वाद बढ़ाता है। वैसे ही यह चेहरे को भी चमकदार बनाता है। इसके अलावा  टमाटर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी काफी मददगार है।  अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल है तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके लिए आपको करना ये होगा कि आपको  तीन से चार टमाटर लेकर उनका   रस निकलना होगा। और उस रस में एक नींबू  का रस डालना होगा । इसके बाद  इस रस को उंगली से आंखों के नीचे डार्क सर्कल में लगभग 10 मिनट तक लगाना होगा। फिर करीब इतने ही समय  बाद इसे ठंडे पानी से धुल लेना होगा। ऐसा एक सप्ताह करना होगा।

गुलाब जल

आजकल बाजार में गुलाब जल आसानी से मिल जाता है। आंखों के काले घेरे हटाने के लिए गुलाब जल बहुत उपयोगी माना गया है।  आप गुलाब जल को एक कटोरी में लेकर दो छोटे रूई के गोले बना ले। उसके बाद भिगो लें। अब आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाते रहें।  इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।  4 हफ्ते तक ऐसा करें। आपके  डार्क सर्कल पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे।  क्योंकि गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।  जो त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत करने में  मदद करते हैं। साथ ही चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करती है।

बादाम तेल

एक बात तो हम सब जानते है कि अच्छी सेहत के लिए बादाम खाना जरूरी है,  ठीक उसी तरह बादाम का तेल भी बहुत लाभकारी माना गया है। खासकर त्वचा के लिए,  कई सालों से लोग बादाम का तेल उपयोग करते आ रहे हैं। यह तेल ना  सिर्फ त्वचा बल्कि बालों के लिए भी बहुत गुणकारी है। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल है।  तो आप बादाम का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके लिए आपको रोज सोने से पहले बादाम के तेल से  आंखों के नीचे हल्के से मालिश करनी होगी और फिर इसे ऐसे ही रातभर के  लिए छोड़ देना होगा।  और सुबह फिर ठंडे पानी से धुलने के बाद सॉफ्ट कपड़े से पोछना होगा। आपको बता दें कि बादाम में एमोलिएंट गुण होते हैं।  जो त्वचा को नरम और मुलायम रखते हैं। 

सेब का सिरका

सेब  का सिरका कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।  और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह वजन कम करने के लिए बहुत उपयोगी है। शरीर को डिटॉक्सिफाई करना हो तो सेब का सिरका बहुत उपयोगी है । लेकिन सेब का एक गुण का उपयोग यह भी है कि अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल है।  तो आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके लिए आपको एक कटोरी में सेब का सिरका लेना होगा।  उसमें रूई को भिगोकर आंखों के नीचे काले घेरे में लगाना होगा।  और सूखने के बाद उसे ठंडे पानी से धो लेना होगा।  ऐसा आपको दिन में दो से तीन बार करना होगा।  क्योंकि इसमें विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।  और साथ ही  यह आपके चेहरे की छिपी अशुद्धियों को निकाल देता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in

Related Stories

No stories found.