back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माइग्रेन के दर्द से है परेशान, तो इन पांच घरेलू उपायों से करें तुरंत ठीक; डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं

सिर दर्द या माइग्रेन के कई कारण होते हैं। अगर  आप इससे  छुटकारा पाना चाहते है। तो आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको हर बार दवाई खाने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। माइग्रेन का दर्द काफी भयानक और तेज होता है।  इस दर्द के असर को वही समझ सकता है।  जिसने इसे महसूस किया हो।  कभी-कभी माइग्रेन का दर्द इतना पीड़ादायक होता है कि मनुष्य को धुंधला दिखाई देता है और चक्कर आने लगता है।  साथ ही माइग्रेन के दर्द में ढंग से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।  व्यक्ति आंखें तक  खोल नहीं सकता है और ना ही शांति से लेट पाता है।  भयानक दर्द और लगातार मचली आने के कारण दिमाग शून्य पड़ जाता है। आसपास क्या चल रहा है कुछ समझ नहीं आता। माइग्रेन के दर्द में ऐसा महसूस होता है कि कोई सिर  के अंदर की तरफ हथौड़े से मार रहा है। इस दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए आप डॉक्टर के पास ना जाकर आप घरेलू उपाय की मदद से दर्द को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते है माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कौन से घरेलू उपाय कर सकते है।

कॉफी पिएं

शरीर में हल्की मात्रा में कैफीन माइग्रेन के दर्द में आराम पहुंचाती है।  ऐसे में आप ब्लैक कॉफी का सेवन करें। लेकिन कई बार जरूर से अधिक सेवन से माइग्रेन का कारण बन सकती है।

ठंडी सिकाई करें

बर्फ वैसे तो कई सारे दर्द की दवा होती है।  ऐसे ही बर्फ माइग्रेन के लिए भी कारगर साबित होती है।  जब भी माइग्रेन का दर्द उठे तब  बर्फ के चार क्यूब को रुमाल में लपेटकर सिर पर रखें।  करीब 15 मिनट तक इसे ऐसे रखें रहने दें। जिससे  आपको दर्द में राहत मिलेगी।

दालचीनी

दालचीनी भी माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाता है।  दालचीनी को पीसकर इसका पेस्ट बना ले और इस पेस्ट को माथे पर करीब आधे घंटे तक लगा कर रखे। ऐसा करने से माइग्रेन में  दर्द राहत मिलता है। 

अदरक

अदरक कई रोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसमें अब माइग्रेन का नाम भी जुड़ गया है।  जब भी आपका माइग्रेन की वजह से सिर दर्द हो तो अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा दांतों के बीच में दबा लें और उसे चूसते रहे। माइग्रेन में राहत मिलती है। 

दूध और गुड़

माइग्रेन दर्द को ठीक करने के लिए गुड़ के साथ दूध का सेवन सटीक उपाय है। रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट छोटा सा गुड का टुकड़ा मुंह में रखें और उसके ऊपर से ठंडा दूध पीने से माइग्रेन दर्द समाप्त होता है। ऐसा आपको रोज सुबह  लगभग 5 दिन तक करना है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...