
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में डेंगू का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। संक्रमित होने के बाद इसके लक्षण 3 से लेकर 14 दिनों तक बने रहते हैं। डेंगू की शुरुआत तेज बुखार, सिर दर्द आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान , जी मचलाना,उल्टी ,त्वचा का लाल चकत्ते और भूख ना लगना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। डेंगू के इलाज के लिए कोई सटीक दवा नहीं है। लेकिन इसे से खान-पान के जरिए जल्दी से ठीक किया जा सकता है। अगर आप डेंगू के मरीज है। तो आप इन पांच चीजों का सेवन करें आपको राहत मिलेगी।
अनार सभी जरूरी पोषक तत्वों और मिनरल से भरपूर होते हैं। जो शरीर को अंदर से एनर्जी देता है। अनार खाने से थकान का एहसास कम होता है। आयरन से भरपूर होने कारण अनार खून बनाने में काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर काउंट को भी बनाए रखता है। जिससे डेंगू से उबरने में आसानी होती है।
पपीते के पत्ते में पाया जाने वाला पपाइन और काइमो पापायनजैसे एंजाइम पाए जाते हैं। यह पाचन में मदद करते हैं । साथ ही सूजन और पेट फूलने की समस्या को रोकते हैं। इसके अलावा यह प्लेटलेट्स की तेजी से काउंटिंग में इजाफा करता है । 30 ml ताजा पपीते के पत्ते का रस प्लेटलेट्स काउंट करने में काफी मदद करता है।
नारियल पानी नमक और मिनरल्स का एक समृद्ध स्रोत है। इसे पीने के बाद आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। क्योंकि यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखता है। यह कमजोरी भी कम करता है। डेंगू से फटाफट रिकवरी के लिए रोजाना नारियल पानी पीना चाहिए।
डेंगू की बीमारी से पीड़ित होने पर ब्रोकली खाना जरूरी होता है। इसमें विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। जो ब्लड प्लेटलेट्स को अकाउंट करने में मदद करती है। डेंगू पीड़ितों के लिए ब्रोकली अधिक फायदेमंद है।
योगर्ट डेंगू फीवर के बाद खाया जा सकता हैं । यह मरीज को बैक्टीरिया और वायरल लोगों से लड़ने मदद करता है। वहीं शरीर में टॉक्सिन को खत्म करने वाले आंत बैक्टीरिया का निर्माण प्रभाव बायोटिक से द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इसे रोजाना खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।