नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर देश में कोरोना अपने नए वैरिंएट के साथ अपने पैर पसार रहा है जहां पिछले लहर ने लाखों लोगों के घर उजाड़ दिए। तो वहीं अब इस महामारी से बचने डरने के बजाय हमें अपने सेहत का ख्याल रखने की जरुरत है क्योंकि कमजोर शरीर और रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर को हर बीमारी को लगने से बचाती है और ये तभी हो सकता है जब हमारी इम्यूनिटी मजबूत हो ऐसे में आज हम लाएं है इम्यूनिटी को मजबूत बनाने कुछ हेल्दी और विटामिन सी रिच फ्रुट्स के बारे में बताने जिनके सेवन से आप इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ा सकते है। आइए जानते है वो विटामिन रिच फ्रूट।
इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है, अगर आप इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और विटामिन सी रिच फ्रुट्स को शामिल कर सकते हैं.
जाने इम्यूनिटी को मजबूत बनाने इन फलों के बारे में
1. अमरूदः
विटामिन सी से भरपूर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार अमरूद जिसे हम ग्वावा और जाम भी कहते है, जो हमारे शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद करता है।
2. संतराः
सर्दियों के मौसम में मिलने वाला मौसमी फल संतरा जिसमें विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।
3. सीताफलः
सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक मौसमी फल सीताफल जिसमें पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते है।
4. मौसंबीः
विटामिन सी से भरपूर मौसंबी जो हमारे हेल्थ के साथ-साथ हमारे दिल का भी ख्याल रखता है, इससे हमारी इम्यूनिटी मजबूतहोती है।
5. नींबूः
खट्टा फल लेकिन इम्यूनिटी को मजबूत और वजन को कंट्रोल करने में नंबर वन जिसे अपने डाइट में शामिल कर आप इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते है।




