Health: चेहरे पर हैं  चिकनपॉक्स  के दाग , तो  इन पांच उपायों से करें दूर, चेहरे की खूबसूरती लौट आयेगी

चिकन पॉक्स की बीमारी एक वायरस के कारण हो जाती है ,जिसके कारण शरीर में लाल दाने पड़ जाते हैं। उनके सुख जाने के बाद पड़े दाग को हटाने के लिए आप इन घरेलू उपाय का उपयोग कर सकते हैं।
chicken pox
chicken poxsocial media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: चिकन पॉक्स भारत में होने वाली एक बेहद गंभीर और संक्रामक बीमारी है।  इसे हम बोलचाल की भाषा में छोटी माता कहते हैं। इस बीमारी के कारण शरीर में छले और फफोले जैसे निकल आते हैं।  चिकनपॉक्स के मरीज में बुखार खुजली थकान आदि के साथ पूरे शरीर में दर्द भी होता है।  चिकनपॉक्स को पूरी तरह ठीक करने होने में करीब दो से ढाई हफ्ते का वक्त लग जाता है। लेकिन चिकन पॉक्स के निकलने वाले दाने इस अवधि तक ठीक नहीं होते। कई बार तो यह अपना  निशान अपना छोड़ जाते हैं।  अगर बीमारी में खुजली होने पर आप इन दोनों को रगड़ जाए या खुजला दिया जाए तो यह समस्या और बढ़ जाती है।  वैसे चिकन पॉक्स के दाग हटाने के लिए मार्केट में बहुत सारी क्रीम  उपलब्ध है। लेकिन ये क्रीम दाग हटाने में नाकाम तो साबित होती ही हैं साथ ही इनके साइड इफेक्ट देखने को  मिलते है। लेकिन आप घरेलू उपाय से  चिकनपॉक्स के दाग ठीक कर सकते हैं। 

कोकोआ बटर

कोकोआ बटर क्रीम कलर का वेजिटेबल फैट है। जो कोकोआ बीन  से प्राप्त किया जाता है।  कोकोआ बटर का चिकना  ट्रैक्चर दाग पर लगाने पर  दाग मिटने लगते है।  इसके इसी गुण के कारण इसे ज्यादातर मॉइश्चराइजर के निर्माण में के इस्तेमाल किया जाता है। 

टमाटर

चेहरे से दाग धब्बों को साफ करने के लिए टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके लिए टमाटर के गूदे को काले धब्बे पर लगा लें। और फिर  सूखने के बाद इसे धो लें।  रोजाना ऐसा करने के बाद कुछ दिनों में दाग पूरी तरह से मिट जाते है। साथ ही आपकी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग भी बना देती है। 

नींबू

नींबू में विटामिन सी के साथ इसका नेचर अम्लीय होता है।  जो स्किन  से आसानी से दाग निकाल देता है। इसके लिए नींबू के रस को कॉटन में लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं । थोड़े देर बाद इसे साफ पानी से धो लें। कुछ दिन तक करने के बाद चिकनपॉक्स के दाग नजर नहीं आएंगे।

शहद

शहर में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके द्वारा भी चेचक के दागों को हटाया जा सकता है।  इसके लिए शहद को दाग में लगाकर छोड़ दें। और कुछ देर बाद पानी से धो लें। सप्ताह में तीन से चार बार ऐसा करें। दाग पूरी तरह से मिट जायेगा। 

एलोवेरा

एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं।  जो आपकी स्किन को दाग हटाने साथ निखार भी लाने में मददगार साबित होता है।  इसका रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे पर चेचक के दाग चले जाते हैं। और चेहरा खूबसूरत चमकदार वा आकर्षक लगने लगता है। 

Related Stories

No stories found.