back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health: अमरुद खाने के 5 फायदे, सर्दियों में आपको देगा कई Health Benefits

Health: अमरुद खाने के 5 फायदे, सर्दियों में आपको देगा कई Health Benefits

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आज के दौर में इस  भाग दौड़ बड़ी जिंदगी में अपने आपको फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर मौसम सर्दियों का हो तो मुश्किल और भी बढ़ जाती है।  एक तरफ काम में दिमाग लगाना और दूसरी तरफ ठंड से शरीर को बचाना। ऐसे में जरूरी है कि सर्दियों में शरीर में पर्याप्त एनर्जी बनी रहे। क्योंकि ठंड से शरीर की  इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिसके चलते वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।  ठंड के मौसम में अपने शरीर को फिट और इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं।  अमरूद किसी वरदान से काम नहीं है। यह हमारे सेहत के लिए लाभ पहुंचता है। आज हम आपको अमरूद के पांच ऐसे बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आपने इससे पहले कभी नहीं सुना होगा। 

मजबूत होता है इम्यून सिस्टम

अगर किसी का इम्यून सिस्टम कमजोर हो तो उसे मजबूत बनाने के लिए उस व्यक्ति को अमरूद का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए।  विटामिन सी से भरपूर यह फल  काफी फायदेमंद माना जाता है। 

रखता है तनाव से दूर

अमरूद में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे तनाव दूर होता है। जानकार की  माने तो मैग्नीशियम तनाव को दूर करने में सहायक होता है।  इसके लिए सर्दियों में अमरूद जरूर खाना चाहिए। 

वजन कंट्रोल करने में है सहायक

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और तेजी से वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अमरूद का सहारा ले सकते हैं।  अमरूद के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।  इसमें डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे  मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है  साथ ही क्रेविंग की समस्या से निजात मिलता है। 

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

अमरूद में ग्लेसमिक इंडेक्स बहुत कम पाया जाता है।  इससे शुगर नहीं बढ़ता है। वहीं फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।  इसके लिए डायबिटीज के मरीज अमरूद का सेवन कर सकते हैं। हालांकि सेवन करने से पहले मात्रा को लेकर एक बार डॉक्टर जरूर पूछ लें। क्योंकि अधिक सेवन से कई साइड इफेक्ट हो सकते है। 

कब्ज में मिलता है आराम 

खराब दिनचर्या ,  गलत खानपान के चलते आजकल कब्जे होना आम समस्या हो गई है। अगर आप कब्ज की समस्या से काफी दिनों से परेशान है और इससे निजात पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना अमरूद का सेवन करना चाहिए।  सर्दीयों में अमरूद खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

सर्दी जाएगी भाग-डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड फल, शरीर रहेगा अंदर से गर्म

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्‍क । दिसंबर की कड़कड़ाती सर्दी ज़्यादातर लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। ठंड, सुस्ती, जुकाम, कमजोरी और शरीर...
spot_img

Latest Stories