नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल कुत्ते काटने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जिस पर सरकार ने चिंता व्यक्त किया है और सेफ्टी के तरीके के बारे में बताया है। कई बार ऐसा होता है की राह चलते हुए अचानक कुत्ते हमला कर देते हैं। आजकल कहीं ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें बच्चे कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। इस गंभीर मामले को देखते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग में कुत्तों के हमले से किस तरह से बचा जाए इसके कुछ जरूरी उपाय बताए हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो आवारा कुत्तों के हमले से बच सकते हैं।
कुत्तों के हमले से बचने के उपाय
-
आपको बता दें कि, जब भी कुत्ता आप पर हमला करता है तो सबसे पहले आप अपने चेहरे और शरीर को बचाने की कोशिश करें, ऐसा करने के लिए आप जमीन पर सिकुड़ कर लेट जाइए।
-
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की तरफ से कुत्ते काटने से बचने के सुझाव में यह भी कहा गया है कि, जब आपको ऐसा लगे की कुत्ता हमला करने वाला है तो उसे आंखें बिल्कुल ना मिलाएं।
-
जब कुत्ता आपके पास गुर्राते हुए आता है तो आप चुपचाप खड़े रहे और एक पेड़ होने का नाटक कीजिए, इस तरह से कुत्ते के हमले से बच सकते हैं।
कुत्तों के हमले का आंकड़ा
सूत्रों के मुताबिक, आवारा कुत्तों की बात करें तो भारत में 6.2 करोड़ आवारा कुत्ते होने का अनुमान है। इतना ही नहीं 3.1 करोड़ कुत्ते पालतू हैं। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक देखा जाए तो, वैश्विक स्तर पर कुत्तों के हमले से 55000 से भी ज्यादा लोग मारे जाते हैं। रेबीज के कारण होने वाली मौत में भारत में 36 प्रतिशत मौत होती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





