back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैसे करें महिला कंडोम इस्तेमाल – Tips To Use Female kondom in Hindi

कैसे करें महिला कंडोम इस्तेमाल – Tips to Use Female Kondom in Hindi

कंडोम की उपयोगिता और इसकी सफलता दर को देखते हुए अब महिलाओं के लिए भी कंडोम का प्रयोग किया जाता है। हालांकि इसकी लोकप्रियता पुरुष कंडोम के मुकाबले बहुत कम है। कई बार कई बार लोग फीमेल कंडोम को लेकर बहुत कंफ्यूज रहते हैं, इसके इस्तेमाल करने के तरीके से लेकर इसकी सफलता पर भी लोगों को शंका होती है। लेकिन अगर इसका सही से प्रयोग किया जाए तो यह पुरुष कंडोम से भी अधिक असरदार और आनंददायक होता है। आइए जानें महिला कंडोम के बारे में कुछ बातें।

क्या है फीमेल कंडोम – What is Female Kondom

फीमेल कंडोम का इस्तेमाल यौन संबंधों के समय गर्भ से बचने और एसटीडी रोगों की रोकथाम के लिए किया जाता है। यह पोलीयूरेथेन से बनी एक लंबी (Polyurethane) की थैली जैसी होती है। इसके दोनों छोर लचीले होते हैं और एक छोर पर रिंग होती है जिसे गुप्त अंग के बाहर सेट करना होता है।

इसे पहनने से महिलाओं का प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से ढँक जाता है और इंटरकोर्स के बाद स्पर्म इसी में इकठ्ठा होते हैं। इस तरह यह अनचाहे गर्भ से बचाव करता है।

कैसे करें महिला कंडोम का इस्तेमाल – How to Use Female Kondom

पैकेट खोलकर पहनने के लिए एक ऐसा स्थान खोजिए जहां आप इसे आसानी से पहन सके। इसे खड़ा होकर पहनना सबसे आसान माना जाता है। शुरूआत में महिला कंडोम को इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास से इसे आसानी से प्रयोग किया जा सकता है।

कंडोम कैसे पहनें – How to wear Female Kondom

इसके पैकेट पर इसके प्रयोग की विधि स्पष्ट रूप से लिखी होती है। इसमें दो रिंग होते हैं। आंतरिक रिंग को अच्छी तरह दबाकर अंदर डालना होता है। इसके बाद बाहरी रिंग को बाहर तक ले जाएं। एक बार कंडोम अंदर सेट हो जाए तो इंटरकोर्स किया जा सकता है। इसके बाद पुरुष के प्राइवेट पार्ट को बाहरी रिंग के अंदर डालते हुए आगे बढ़ना चाहिए। शुरुआत में थोड़ी समस्या होती है लेकिन अभ्यास से यह सही हो जाता है। बस इसे पहनते समय यह ख्याल रखना चाहिए कि बाहरी रिंग एक से कम एक इंच ऊपर हो।

नोट : एक बार इरेक्शन होने पर कंडोम को निकाल दें। एक बार इस्तेमाल हुआ कंडोम दोबारा प्रयोग ना करें।

विशेष बातें – Precautions for Female Kondom in Hindi

  • महिला कंडोम का प्रयोग करते समय पुरुष कंडोम का इस्तेमाल ना करें।

  • महिला कंडोम से इंटरकोर्स करते समय कई बार आवाज आती है जिससे बचने के लिए चिकनाई का इस्तेमाल करना चाहिए।

  • महिला कंडोम के प्रयोग से अगर गुप्तांग में जलन हो तो इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  • इसके इस्तेमाल के समय अधिक तेजी ना करें अन्यथा यह फट सकता है।

  • निकालते समय इसे दो-चार बार घुमा लेना चाहिए, इससे यह आसानी से निकल जाता है।

  • एक बार इस्तेमाल हुआ कंडोम दोबारा इस्तेमाल ना करें।

  • इसके इस्तेमाल से आनंद में कोई कमी नहीं आती है क्योंकि यह बेहद पतला होता है इसलिए महिलाएं इंटरकोर्स का पूरा आनंद ले पाती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...