शादीशुदा जिंदगी में संतान सुख का आनंद लेना बेहद अहम माना जाता है। पति और पत्नी के बीच होने वाले यौन संबंधों की निरंतरता के साथ कई अन्य फैक्टर भी हैं जो प्रेगनेंसी को प्रभावित करते हैं। इनमें से एक फैक्टर है सेक्स पॉजिशन (Sex Positions to get Pregnant)। कुछ खास सेक्स पॉजिशन यानि सेक्स करने के तरीके को जल्दी कंसीव करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानें कुछ ऐसी सेक्स पॉजिशन के बारे में जो जल्दी कंसीव करने में सहायक सिद्ध होती हैं:
मिशनरी पोजिशन – Missionary Position is the best position
यह पॉजिशन या तरीका सबसे बेहतरीन और आसान माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस पॉजिशन में डीप पेनिट्रेशन होता है और स्पर्म्स सर्विक्स (Cervix) के पास रिलीज होते हैं।
डॉगी स्टाइल – Doggy Style
इसे रीयर एंट्री पोजिशन (Rear Entry Position) भी कहते हैं। इस स्थिति में सेक्स के दौरान पुरुष स्त्री के पीछे से पेनिट्रेशन करता है। इस पोजिशन में भी स्पर्म फीमेल सर्विक्स के पास जमा होते हैं, जिससे कंसीव करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
साइड बाइ साइड – Side by Side Style
साइड बाइ साइड स्टाइल को भी प्रेगनेंसी के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें स्त्री और पुरुष को अगल-बगल लेटकर इंटरकोर्स करना होता है। ऐसा करने से सर्विक्स को मेल स्पर्म्स रिसीव करने में मदद मिलती है।
स्पूनिंग तकनीक – Spooning Methods
स्पूनिंग तकनीक को भी प्रेगनेंसी के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इस क्रिया के दौरान पुरुष को स्त्री की पीठ से चिपकर इंटरकोर्स करना होता है। यह पॉजिशन (Sex Position) बेहद आरामदायक मानी जाती है साथ ही इससे जल्दी कंसीव करने में भी सहायता मिलती है।
उपरोक्त सेक्स पॉजिशन (Sex Position for Pregnancy) के अलावा कुछ अन्य तरीके हैं बटर फ्लाई पॉजिशन, रॉक एंड रॉलर पॉजिशन आदि।
साथ ही जल्दी कंसीव करने के लिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सेक्स के दौरान हिप्स ऊपर की तरफ हो। इसके लिए हिप्स के नीच तकिया लगाने से काफी मदद मिलती है। ऐसा करने से फीमेल सर्विक्स (Cervix) को मेल स्पर्म्स को रिसीव करने में आसानी रहती है।
साथ ही सेक्स के तुरंत बाद सीधे नहीं खड़ा होना चाहिए। इस चीज को सुनिश्चित करना चाहिए कि सेक्सुअल इंटरकोर्स के बाद कुछ समय तक शरीर के अंदर स्पर्म रहे। आखिर में चाहे कोई भी सेक्स पॉजिशन ट्राई करें, बस इस बात का ध्यान रखें कि दोनों ही इस हसीन लम्हें का आनंद लें।




