back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नॉर्मल डिलीवरी के लिए टिप्स – Normal Delivery Ke Liye Tips

नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो रहें ‘एक्टिव’

बदलते लाइफस्टाइल की वजह से आजकल नॉर्मल डिलीवरी मुश्किल होती जा रही है। अधिकांश मामलों में सीजेरियन (Ceasarion) से ही बच्चों को जन्म दिया जा रहा है। ऐसा होने के कई कारण हैं जैसे उचित खान-पान न होना, कोई स्वास्थ्य समस्या होना, दिनचर्या ठीक न होना, तनाव ज्यादा लेना आदि। हालांकि गर्भ ठहरने के बाद से ही महिलाएं यदि ध्यान दें तो नॉर्मल डिलीवरी होना संभव है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ध्यान देने योग्य बातें जिन्हें अपनाकर नॉर्मल और स्वस्थ डिलीवरी संभव है:

नॉर्मल डिलीवरी के लिए टिप्स : Normal Delivery Tips in Hindi

1. संतुलित भोजन – Healthy and Balanced Diet 

पेट में पल रहा बच्चा तभी स्वस्थ होगा जब गर्भवती महिला स्वस्थ हो। ऐसे में पौष्टिक और संतुलित भोजन लेना अनिवार्य होना चाहिए। जितना स्वस्थ आपका भोजन होगा उतना ही स्वस्थ बच्चा होगा साथ ही डिलीवरी के समय होने वाली परेशानियां कम होंगी।

2. खून की कमी – Hemoglobin level

प्रसव पीड़ा (Delivery pain ) के समय खून की कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराती रहें तथा चिकित्सक के कहे अनुसार आहार लेती रहें।
डिलीवरी के वक्त तकरीबन 300 से 400 एमएल खून महिला के शरीर से निकलता है, ऐसे में शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी नहीं होनी चाहिए। अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा आयरन और कैल्शियम युक्त डाइट लें।

3. एक्टिव रहें – Be Active

यदि नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो शरीरिक रूप से एक्टिव रहें। हल्का व्यायाम करती रहें और सुबह-शाम टहलें।

4. पर्याप्त नींद – Sleep Proper 

गर्भवती महिला को 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए तथा शरीर की हल्के हाथ से मालिश भी जरूर करें।

5. टेंशन ना लें – Stay away from Tension

किसी भी परिस्थिति में टेंशन न लें। तनाव लेने से डिलीवरी के समय नकारात्मक असर पड़ता है जिससे ऑपरेशन के चांसेस बढ़ जाते हैं।

6. पानी पिएं – Be Hydrated

गर्भावस्था में शरीर में पानी की कमी न हो, इस पर भी ध्यान देना चाहिए। रोजाना 3 से 4 लीटर पानी अवश्य पियें।

7. योगा – Yoga for Normal Delivery

नॉर्मल डिलीवरी के लिए कुछ योगासन भी अपनाए जा सकते हैं जिनमें, कोनासन, वक्रासन, पर्वतासन, सुख भद्रासन, हस्त पंगुस्तासन आदि शामिल हैं। हालांकि किसी भी योग या व्यायाम को करने से पहले अपने चिकित्सक राय अवश्य लें।

कुछ अन्य टिप्स – Other Tips for Normal Delivery

• गर्भ ठहरने के बाद किसी अच्छी महिला चिकित्सक से हमेशा संपर्क में रहें तथा उन चीजों का पालन करें जो गर्भवती महिला को करनी चाहिए।
• ज्यादा कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ, शराब या सिगरेट या अन्य किसी भी प्रकार के नशे से एकदम दूर रहें। सीजेरियन होने का यह भी एक बड़ा कारण है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵