back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैसे करें कंडोम का इस्तेमाल – How To Use Kondom in Hindi

अनसेफ संभोग से बचाव का एक सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है कंडोम का इस्तेमाल करना। कंडोम ना केवल असुरक्षित यौन संबंधों से बचाता है बल्कि यह अनचाहे गर्भ की चिंता से भी दूर रखता है। लेकिन कंडोम के सही प्रयोग ना करने के कारण कई लोग मानते हैं कि इससे इंटरकोर्स के समय आनंद कम हो जाता है। परंतु ऐसा होता नहीं है, सारा खेल कंडोम को सही तरीके से इस्तेमाल करने का है। आइए जानें कैसे कंडोम को पहनना चाहिए?

कंडोम कैसे पहनें – Tips to Wear Kondom in Hindi

कंडोम के पैकेट को सही तरीके से फाड़ें – Open Kondom Wrapper Safely

कंडोम के पैकेट पर दांते बने होते हैं जिन्हें आसानी से फाड़कर कंडोम निकाला जा सकता है। यह सबसे जरूरी और पहला कदम है।

नोट : कभी भी दांतों, कैंची या किसी नुकीली चीज से कंडोम के पैकेट को ना फाड़ें, इससे कंडोम में छेद होने के चांस होते हैं।

देखें कंडोम किस तरफ घूमेगा – Determine which way the kondom is rolled

यह कार्य थोड़ा कठिन होता है, खासकर अंधेरे में। कंडोम लगाते समय पहले यह देखें कि वह किस तरह घूम रहा है? इसके लिए अगर समय हो तो कंडोम को अंगूठे पर रखकर यह देखा जा सकता है कि वह किस तरह को नीचे की तरफ आसानी से आएगा।

नोट: अगर गलती से कंडोम उलटा प्रयोग कर लिया हो तो उसे फेंक कर नया कंडोम इस्तेमाल करें। कंडोम खुलने के बाद दूसरा सही तरीके से पहनने में दिक्कत आती है।

हमेशा तने हुए लिंग पर ही कंडोम लगाए – Make Sure Penis is Fully Erect

कंडोम हमेशा तने हुए या उत्तेजित लिंग पर ही फिट किया जाना चाहिए। अगर कंडोम उत्तेजित लिंग पर नहीं लगाया जाए तो यह या तो उतर सकता है या इसमें हवा रह सकती है।

अंदर हवा ना रहें :

कंडोम का प्रयोग करने में सबसे बड़ी गलती यही हो जाती है कि इसके नोंक के पास एयरबबल छूट जाती है। इसे लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि अंदर एयरबबल (Air Bubble) ना रह जाए। कंडोम में हवा होने से ना सिर्फ यह आनंद को कम कर देता है बल्कि इसके फटने के चांस होते हैं।

इससे बचने के लिए कंडोम के आगे वाले उभरे हिस्से को एक हाथ से पकड़कर पिछले हिस्से को चढ़ाना चाहिए। कंडोम की नोक को तब तक दबाए रखें जब तक कि वह पूरी तरह से लिंग पर चढ़ न जाए।

सही समय पर पहने कंडोम – Use Kondom at Right Time

कंडोम को सही समय पर पहनना बहुत जरूरी है। बिना कंडोम पहने लिंग को महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के पास ले जाने से प्री-इरेक्शन के कारण भी यौन संक्रमित समस्याएं हो सकती हैं।

कंडोम के प्रयोग के साथ निम्न बातों का भी ख्याल रखना चाहिए:

  • एक समय में महिला या पुरुष साथी में से किसी एक को ही कंडोम पहनना चाहिए।

  • कंडोम को कभी पर्स या ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां से उसके फटने या खराब होने की संभावना हो।

  • कंडोम के प्रयोग के बाद उसे सही तरीके से डिस्पोज कर देना चाहिए।

  • कंडोम के प्रयोग के बाद अच्छी तरह से हाथों को धो लेना चाहिए।

  • कंडोम का प्रयोग करते समय किसी तरह की अतिरिक्त चिकनाई या तैलीय पदार्थ का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

  • एक कंडोम का प्रयोग एक ही बार करना चाहिए।

  • डॉटेड कंडोम (Dotted Kondom) या फ्लेवर्ड कंडोम का प्रयोग करते समय महिला साथी से राय अवश्य लेनी चाहिए।

  • ओरल और एनल संभोग के दौरान अलग-अलग कंडोम प्रयोग करें।

  • अच्छी क्वालिटी के कंडोम संभोग के आनंद को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...