सेक्स कोई ऐसी चीज नहीं जिसके लिए मैन्यूअल बनाया जाए लेकिन हां इसमें कुछ ऐसी चीजें जरूर होती हैं जिनसे बचा जाना चाहिए। अकसर लोग सेक्स के दौरान कुछ कॉमन गलतियां करते हैं जिनसे बचकर सेक्स के अनुभव को और भी यादगार बनाया जा सकता है। आइए जानें कुछ ऐसी कॉमन गलतियां (Common Mistakes while Sex) जो लोग अकसर बिस्तर पर करते हैं।
सेक्स में की जाने वाले कॉमन गलतियां – Common Mistakes while Sex
फोरप्ले ना करना – Ignoring Foreplay
इंटरकोर्स से पहले फोरप्ले ना करने की गलती सबसे ज्यादा की जाती है। अकसर पुरुष उत्तेजित होकर सीधा इंटरकोर्स करने लगते हैं जिसके कारण महिला साथी को काफी परेशानी होती है।
साथी का मूड ना पूछना – Ir-respecting others emotions
एक बिजी दिन के बाद हो सकता है आपके साथी का मन सेक्स का ना हो या हो सकता है आपकी महिला साथी पीरियड के दर्द से गुजर रही हो ऐसे में सेक्स के बारे में सोचना उनके लिए मुश्किल होता है।
जबरन सेक्स करना महिला के मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से कष्टदायक होता है। उनकी इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए। (यह बात पुरुषों पर भी लागू होती है)
चुपचाप रहना – Silence in Bed
सेक्स के दौरान की जाने वाली कुछ बेहद आम गलतियों में से एक है चुप रहना। माना कि उन हसीन लम्हों में कुछ बोलना मुश्किल होता है लेकिन चुप रहना या कोई रिस्पोंस ना देना संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है। सेक्स के दौरान अगर आप अपने साथी का साथ दें तो उन लम्हों का आनंद और भी ज्यादा उठाया जा सकता है।
नए प्रयोग से इंकार – Ignoring Experiments
यह गलती अकसर शादी-शुदा कपल्स के साथ आती है। शादी के बाद लोग सेक्स को एक मजबूरी मान बैठते हैं जो ऐसे में वह क्रिएटिव होने से दूर भागते हैं। अगर आप मानते हैं कि आपको यह काम करना ही है तो क्यों ना उसे करने के दूसरे तरीकों को आजमाएं जाएं?
शर्माना और खुलकर इच्छाओं को ना बताना – Shyness
शर्माना और अपनी इच्छाओं को जाहिर ना करना एक और बड़ी गलती है जो सेक्स के दौरान लोग अमूमन करते हैं। ऐसा कर आप सिर्फ अपने रोमांच को ही कम करते हैं। अगर आपको किसी खास बॉडी पार्ट पर सहलाना या किस करना पसंद है तो इसे अपने साथी को अवश्य बताएं। यह आपको जल्दी ऑर्गेज्म तक पहुंचने में मदद कर सकता है।
इधर-उधर की बातें – Distraction while Sex
सेक्स के दौरान इधर-उधर की बातें करना एक और ऐसी चीज है जो महिलाओं से हो जाती है। सेक्स के दौरान यहां-वहां या रोजमर्रा की बातें पुरुष साथी के मूड को खराब कर देती हैं।
सेक्स के बाद सीधे सो जाना – Sleep After Sex
सेक्स के बाद सीधे सो जाना तो जैसे शादीशुदा जोड़ों द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी गलती है जिससे बचना चाहिए। सेक्स के बाद सीधे सो जाना या बिस्तर से उठ जाना साथी को एक गलत संदेश देता है। कोशिश करनी चाहिए कि सेक्स के बाद साथी के साथ कुछ देर बिताएं और अपने जज्बात उसके सामने रखें।
उपरोक्त गलतियों के अलावा सेक्स के दौरान की जाने कुछ अन्य कॉमन गलतियां – Common mistakes while sex in Hindi
- _x000D_
- प्राइवेट पार्ट्स को स्पर्श करने से कतराना
- अपना पूरा वजन साथी पर लाद देना
- क्लाइमैक्स काफी जल्द या काफी देर से आना
- क्लाइमैक्स से पहले साथी को ना बताना
_x000D_
_x000D_
_x000D_
_x000D_





