बच्चों की उम्र के साथ-साथ उनकी लंबाई और वजन दोनों बढ़ता है। हालांकि यह ग्रोथ रेट संपूर्ण बाल्यावस्था(Childhood) के दौरान एक समान नहीं रहता है। पहले के कुछ सालों में बच्चों का हाइट और वेट तेजी से बढ़ता है लेकिन बाद में यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है। दूसरी बार यही ग्रोथ तेजी से युवावस्था में होती है।
कुछ बच्चों का वजन 5 महीनों में ही डबल हो जाता है जबकि कुछ बच्चों में यह ग्रोथ साल भर में भी नही हो पाता है। सामान्य रूप से जन्म के समय एक बच्चे की लंबाई लगभग 40 से.मी होती है जो एक साल में 75 से.मी. तक बढ़ सकता है। यदि इस दौरान आपका बच्चा किसी बीमारी का शिकार हो जाता है तो उसका वजन कम हो सकता है। हालांकि बीमारी से ठीक होने के बाद वह अपना सामान्य वजन प्राप्त कर लेता है।
उम्र के अनुसार अगर आपको अपने बच्चे के आइडियल वजन और लंबाई का पता हो तो आप काफी हद तक इस विषय में सतर्क रह सकते हैं। आइये वजन और लंबाई के इस चार्ट (Height-Weight Chart for Babies in Hindi) द्वारा समझें कि लंबाई और उम्र के अनुसार कितना हो बच्चों का वजन?
Age (उम्र) |
Weight (वजन) (In Kg.) |
Height (लंबाई) (In cms) |
||
|
Boys (लड़का) |
Girls (लड़कियां) |
Boys (लड़का) |
Girls (लड़कियां) |
Birth (जन्म) |
2.6 |
2.6 |
47.1 |
46. 7 |
3 month |
5.3 |
5.0 |
59.1 |
58.4 |
6 month |
6.7 |
6.2 |
64.7 |
63.7 |
9 month |
7.4 |
6.9 |
68.2 |
67.0 |
1yr |
8.4 |
7.8 |
73.9 |
72.5 |
2 yrs |
10.1 |
9.6 |
81.6 |
80.1 |
3 yrs |
11.8 |
11.2 |
88.9 |
87.2 |
4 yrs |
13.5 |
12.9 |
96.0 |
94.5 |
5 yrs |
14.8 |
14.5 |
102.1 |
101.4 |
6 yrs |
16.3 |
16.0 |
108.5 |
107.4 |
7 yrs |
18.0 |
17.6 |
113.9 |
112.8 |
8 yrs |
19.7 |
19.4 |
119.3 |
118.2 |
9 yrs |
21.5 |
21.3 |
123.7 |
122.9 |
10 yrs |
23.5 |
23.6 |
124.4 |
123.4 |