back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आपके बालों को मजबूत और शाइनिंग बनाएंगे ये पांच फल, आज से ही करें डाइट में शामिल

अगर आपके भी बाल पतले और कमजोर हो चुके हैं तो इसके लिए जिम्मेदार सिर्फ आप ही हैं। मतलब आप बालों की सही देखभाल नहीं कर रहे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आज के दौर में हर कोई मजबूत और  चमकदार बाल चाहता है। जो दिखने में सिल्की और खूबसूरत लगे।  इसके लिए लोग मार्केट से मिलने वाले विभिन्न प्रकार के  प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।  यह प्रोडक्ट बालों को  चमकदार तो बनाते हैं लेकिन बालों को अंदरूनी तरीके से कमजोर भी कर देते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को चमकदार और खूबसूरत दूसरे लिहाज से भी बना सकते हैं। मतलब फलों के जरिए। वैसे तो  फल स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं। लगभग सभी को यह पता है कि फल खाने से शरीर निरोगी रहता है। फल जितना शरीर के लिए फायदेमंद होता है उतना ही बालों के लिए उपयोगी होते है। क्योंकि कुछ ऐसे फल होते हैं। जिन्हे अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं। तो आपके बाल ना सिर्फ मजबूत और शाइनी बनेंगे बल्कि खूबसूरत भी नजर आयेंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से पांच फल हैं। जो बालों के लिए उपयोगी है।  

कीवी

कीवी एक ऐसा फल है। जो तमाम बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मददगार है। कीवी ।e  विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है। जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को झड़ने से भी रोकता है। इसके लिए आप कीवी को यूं ही काट कर खा सकते हैं। या फिर इसका जूस पी सकते हैं।

पपीता

पपीता में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आप इसका हेयर मास्क भी बना सकते है। पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए दो चम्मच पपीते का गूदा निकाल लीजिए। इसमें एक चम्मच शहद मिलाइए और गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए।  इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।  और आधा घंटे के लिए छोड़ दीजिए।  आपके बाल सुनहरे हो जाएंगे।

अमरूद

अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है और बाल बेजान भी होने लगे हैं तो आपको अमरुद जरूर खाना चाहिए। अमरूद में विटामिन सी होता है।  जो झड़ते बालों को रोकने के साथ-साथ बालों को बढ़ाने का भी काम करता है। इसकी पत्तियों में भी विटामिन बी और  विटामिन सी होता है। जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी कलेक्शन एक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है।

केला

केला पाचन को दुरस्त करने और वजन को बढ़ाने में काफी उपयोगी माना जाता है। लेकिन ये केला बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि केले एमe शुगर ,फाइबर थायमिन और फोलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और विटामिन बी होता है। जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है।

खट्टे फल

मार्केट में कई तरह के खट्टे फल उपलब्ध है। ये फल आप स्वाद और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए खाते है। लेकिन खट्टे फल बालों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। खट्टे फल जैसे संतरा ,अंगूर,  नींबू , मौसम्मी, अमरख में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इन खट्टे फलों का नियमित सेवन से आपके बाल मजबूत होते हैं। साथ ही चमकदार भी बनते है। वैसे  बालों के लिए जामुन सबसे बेहतर माना गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...