back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women: आइलैशेज से वाटर प्रूफ मस्कारा हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी

मेकअप को हटाते समय भी आपको कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट को चुन सकती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। मस्कारा लगाने से पलके घनी और लंबी नजर आने लगती हैं।  खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं वाटर प्रूफ मस्कारा का इस्तेमाल करना नहीं भूलती।  वाटर प्रूफ मस्कारा का इस्तेमाल करने से मस्कारा पलकों में लंबे समय तक लगा रहता है। वैसे  वाटरप्रूफ मस्कारा लगाना बेहद आसान है लेकिन आंखों में से मस्कारा हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।  मस्कारा हटाते समय कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  लंबे समय तक पलकों में लगा मस्कारा आंखों के लिए नुकसानदायक होता है।  और साथ ही पलकों में नजर आने वाले बाल भी धीरे-धीरे झड़ने लगते हैं। जो चिंता का सबक बन जाते हैं।  ऐसे में अगर आप वाटरप्रूफ मस्कारा हटाना चाहते हैं।  तो इन पांच तरीकों को जरूर अपनाएं। 

ऑलिव ऑयल 

ऑलिव ऑयल स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।  मेकअप और मस्कारा रिमूव करने के लिए ओलिव ऑयल काफी असरदार है।  आप मस्कारा रिमूव करने के लिए ओलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।  मस्कारा रिमूव करने के लिए अपनी उंगलियों में ऑलिव ऑयल लेने बाद इसे अपनी पलकों पर लगाएं। और  हल्के हाथ से आंखों पर मसाज करें। इसके बाद कॉटन से आंखों को पोंछ लें। आपका मस्कारा रिमूव हो जाएगा।

मेकअप रिमूवर

आंखों से वाटर प्रूफ मस्कारा हटाने के लिए आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।  आंखों में बिना नुकसान पहुंचाए आप मस्कारा रिमूव का इस्तेमाल करें।  मस्कारा को रिमूव करने के लिए एक कॉटन में मेकअप रिमूवर की कुछ बूंदे लें और मस्कारा साफ कर लें। ध्यान रहे की यह  आंखों के अंदर ना जाए। नहीं तो जलन होने लगती है। 

कोल्ड क्रीम

कोल्ड क्रीम से भी वाटरप्रूफ मस्कारा हटाया जा सकता है।  आप इसके लिए पलकों पर कोल्ड क्रीम लगाएं।  इसके बाद कॉटन के कपड़े से पलकें साफ कर लें। वाटरप्रूफ मस्कारा हट जाएगा। कोल्ड क्रीम को आप कोल्ड क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन और बालों के लिए अच्छा माना जाता है।  पलकों से मस्कारा हटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल को उंगलियों पर लेकर इसे पलकों पर लगा दें।  हल्के हाथों से पलकों की मसाज भी  करें फिर कॉटन की मदद से मस्कारा साफ कर लें। 

जैतून का तेल

जैतून का तेल भी  मस्कारा हटाने का  सबसे आसान तरीका है।  बस अपनी उंगलियों पर इसकी बूंद लेकर  अपनी पलकों में थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएं।  एक बार जब आप कर लें।  इसे पोछने के लिए एक कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद रहना काफी मुश्किल का काम है। क्योंकि हमारा रूटिंग काफी उतार-चढ़ाव से भरा होता है...
spot_img

Latest Stories

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵