back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिलाएं कैसे घटा सकती हैं अपना वजन – Vajan ghatane ke ayurvedic nuskhe in Hindi

मोटापा आज के समय में एक ऐसी समस्या बन गई है जिसकी चपेट में कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से आ जाता है “फिर चाहे वह पुरूष हो या महिला, बच्चे हो या बूढ़े’ । लेकिन फिर भी इस बीमारी का शिकार महिलाएं अधिक होती हैं। एक रिर्सच के अनुसार महिलाओं में मोटापा (Motapa) केवल खान पान की गलत आदतों से ही नहीं बल्कि मासिक धर्म के नियमित रूप से न आने पर भी होता है, गर्भवास्था के बाद  या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से भी होता है। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि आखिर क्यों अधिकतर महिलाएं मोटापे (Weight Gain Reason in Women) का शिकार हो जाती हैं और वह आसानी से किस प्रकार अपना वजन घटा सकती हैं। 

वजन बढ़ने का कारण – Reason for Women Weight Gain in Hindi

महिलाओं के शरीर में चर्बी का जमाव सबसे पहले जांघों पर होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मासिक धर्म को दौरान जब बाधाएं आती है तो जांघे भारी होने लगती है। इसी प्रकार यह जमाव इतना बढ़ जाता है कि महिलाओं को चलने में भी दिक्कत आने लगता है। इसी कारण पेट पर भी चर्बी जमने लगती है। प्रेगनेंसी, मिनोपॉज, गर्भ निरोधक गोलियों के कारण भी महिलाओं में कई बार वजन बढ़ता है। 

महिलाएं कैसे घटा सकती हैं वजन – Top five tips for Weight Loss Tips in Hindi

1.    कम खाएं (Eat Less)- जितना संभव हो उतना कम खाएं। इसके साथ ही अपना आउट पुट भी बढ़ाएं। इसके लिए नीबू पानी, छाछ, गर्म पानी और अधिक से अधिक फल खाएं।
2.    प्रतिदिन योग करें (Do Yoga Daily)-  मोटापा घटाने के लिए योग से बेहतर कोई उपाय नहीं होता है। वजन को घटाने के लिए चक्की संचालन, धनुरासन, साइकलिंग एवं अश्वासन मुख्य योग आसन है।     
3.    बॉडी मसाज (Body Massage)- मसाज करने से पूरी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथ ही मोटापा भी कम होने लगता है।
4.    मोटापा बढ़ाने वाले तत्व से रहें दूर (Keep Away From Fatty Food)- खाने पर नियंत्रण रखने के साथ साथ यह भी जरूरी है कि आप फैटी फूड जैसे बर्गर, अरबी, केला, मैदा, मिठाइयां आदि से दूर रहें। इसके साथ ही एक ही स्थान पर लंबे समय तक न तो बैंठे और न ही दिन में सोए। 
5.    गर्म पानी पीये (Drink lukewarm water)- दिन भर में गुनगुना पानी पीये। नींबू पानी भी पी सकते हैं। इसके अलावा चाय पीने के कम से कम 10 मिनट बाद पानी पीये। इसके अलावा चाय के साथ ब्रेड, नमकीन, बिस्कुट आदि खाने की आदत न डालें। सुबह खाली पेट चाय की जगह ग्रीन टी या नींबू पानी के साथ शुरुआत करें। ग्रीन टी भी नियम से केवल तीन बार खाना खाने से लगभग एक घंटा पहले पीना बेहतर होता है।        

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...