back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वजन बढ़ाना और मोटा होना – Weight Gain Tips in Hindi

आज के दौर में जहां कई लोग मोटापे से परेशान रहते है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने कम वजन को लेके काफी परेशान रहते हैं। दुबले पतले शरीर के कारण उन्हें कई जगह असफलता का सामना करना पड़ता है। उदहारण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति पुलिस या फौज में शामिल होना चहाता है और दिखने में दुबला पतला और कमजोर है तो उसे वहां कामयाबी नहीं मिल पाती है। दुबला या कमजोर होने का एक अहम कारण हमारा खान-पान और रहन सहन भी होता है जिसे आसानी से सही किया जा सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहाँ दिए गए केवल दस आसान उपायों को अपनाकर आप सही वजन और स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।

वजन बढ़ाने के दस आसान उपाय – Top 10 Tips for Weight Gain in Hindi

खाने की मात्रा बढ़ाएं – Increase the amount of food

वजन न बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है भूख न लगना। इसके लिए आप दिन में दो या तीन बार नहीं बल्कि पांच से छह बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करें। इससे आपका डोज बढ़ने लगेगा। खाने की मात्रा बढ़ाते समय यह जरूर ध्यान रखें की जो आप खा रहे हैं वह पोषक तत्वों से भरपूर हो। 

वेट ट्रेनिंग पर दें विशेष ध्यान – Focus on weight training

वेट ट्रेनींग से हमारी मांसपेशियां बढ़ती हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम तीन पार वेट ट्रेनींग करें। इस दौरान वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा कोशिश न करें।

कैलोरीज़ युक्त चीजों का भरपूर सेवन करें – Eat plenty of things with calories

वजन बढ़ाने के लिए 300 से 500 तक शरीर में कैलोरीज बढ़ाना अवश्यक है परंतु यह बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि एक साथ इतनी कैलोरी आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए कैलोरी की मात्रा धीरे- धीरे बढ़ाएं। 

शारीरिक वर्कआउट करना है जरूरी – Body Workout is essential

सही वजन के साथ-साथ शरीर का सही आकार होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए जब भी जिम जाए सबसे पहले पूरे शरीर का वर्कआउट करें। क्योंकि केवल छाती, कंधा, बाँह आदि की ट्रेनींग से आपका शरीर बेढंगा लगने लगता है।

खाना धीरे-धीरे नहीं बल्कि जल्दी-जल्दी खाएं – Eat food quickly rather then slowly

आमतौर पर जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें धीरे-धीरे और चबाकर खाना खाने की सलाह दी जाती है। ठीक इसके विपरीत जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें खाना जल्दी-जल्दी खाने का प्रयास करना चाहिए। 

अधिक वसा वाला भोजन करें – Eat more fat diet

वजन बढ़ाने के लिए ऐसी चीजों का अधिक सेवन करें जिसमें फैट अधिक होता है जैसे मिल्क शेक, चिकन, चावल, केला आदि। इसके साथ पीनट बटर (Peanut Butter), हरी सब्जियां (बीट, गाजर, आलू, हरे बीन्स, खीरा, गोभी आदि) और मछली आदि का अधिक सेवन करें। 

जंक फूड से रहें दूर – Stay away from junk food

वज़न बढ़ाने के लिए जंक फूड का सहारा कभी न लें। ऐसा करने से आपके शरीर पर अनचाही चर्बी जमने लगती है, जिसके परिणाम स्वरुप आपका पेट बाहर आने लगता है जो बहुत ही खराब लगता है। इसलिए हैल्थी खाना खाकर ही सही वजन पाने की कोशिश करें। 

कुछ ऐसा बनाए अपना डायट प्लान – Maintain your diet plans

वज़न बढ़ाने के लिए हर रोज कम से कम 2 उबले अंडे जरुर खाएं। अंडे प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत हैं। इसके अलावा पनीर, आलू चिप्स, घर पर बने पिज्जा, बर्गर आदि का सेवन भी कर सकते हैं। ध्यान रहें पिज़्ज़ा और ऑयली फ़ूड का सेवन अधिक सेवन न करें। 

हड़बड़ा कर कोई कदम न उठाएं – Do not take any steps in quickly

बजन घटाने के मुकाबले वजन बढ़ाने की प्रक्रिया थोड़ी कठिन होती है। इसलिए संभव है कि इसके परिणाम आपको धीरे-धीरे ही दिखेंगे। इसलिए धैर्य से काम लें और कोई कदम हड़बड़ा कर न उठाएं। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

जरूरत पड़ने पर ले सकते है आयुर्वेद का सहारा – Take ayurveda resort when its required

यदि आप सारे उपाय कर के थक गए है तथा आपको उसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिख रहा है तो आप आयुर्वेदिक औषधियों का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेदिक औषधियों का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर की सहायता से आप औषधियों का सेवन कर सकते हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...