back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल्दी वजन बढ़ाने के तरीके – Jaldi Vajan Bhadhane Ke Tarike

जहां बेवजह वजन का बढ़ना एक परेशानी है वही दूसरी तरफ वजन का कम होना भी कई लोगों के लिए एक बड़ी समस्या है। इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपने दबले पतले शरीर को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं तथा इसके कारण अपना आत्मविश्वास भी खो बैठते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसी ही कोई समस्या है और आप अपने चिकन जैसे दुबले पतले पैरों से परेशान हैं?  ऐसे में यदि आप जल्द से जल्द वजन बढ़ाना (Vajan Badhana) चाहते हैं तो बिल्कुल परेशान न हों। यहां दिए गए छोटे छोटे टिप्स द्वारा आप जल्द से जल्द वजन बढ़ा सकते हैं-

1. ज्यादा से ज्यादा खाए – Eat Often

यदि आप जल्द से जल्द अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दिन भर में कम से कम 5 से 6 बार छोटे छोटे भागों में खाना खाएं। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप जंक फूड खाएं। हेल्थी वेट गेन करने के लिए फाइबर, प्रोटीन और काबर्स  युक्त भोजन करें। 

2. सही तरीके के फेट खाए – Eat the right kind of fats

यदि आप हेल्दी बॉडी डेवलप करना चाहते हैं तो केलौरी युक्त चीजे जैसे नट्स, पीनट्स, बटर, चीज, ड्राय फूड, ऑलिव ऑयल आदि खा सकते हैं। इस दौरान आइस्क्रिम, फ्रार्इस व अन्य फैटी जंक फूड से दूर रहें।

3. हाई प्रोटीन युक्त भोजन करें – Go For Rich of High- Protein food

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हमारे शरीर के विभिन्न अंगों जैसे मसल्स, बोन्स, स्किन, हेयर और खून बढ़ाने में मदद करता है। वजन बढ़ाने के लिए मीट, चीज, मिल्क, फिश, अंडा, सोया, चावल, मक्का(Corn) और बीन्स खाएं।

4. देर रात को खाना खाएं – Eat late at Night

हाल में किए गए एक परिक्षण से पता चला है कि जो लोग रात को 8 बजे के बाद खाना खाते हैं उनका बॉडी मास इंडेक्स बढ़ जाता है। इसलिए आप वजन बढ़ाने के लिए रात को 8 बजे के बाद खाना खाएं।

5. वेट ट्रेन – Weight Train

जिस प्रकार वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है उसी तरह कुछ एक्सरसाइज वजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं। लेकिन इसके लिए आपको जिम जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योकि आप पुश अप्स, स्कवेट्स(Squats) आदि घर पर ही टीवी देखते हुए कर सकते हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...