जब से कोविड महामारी आई है तब से संक्रमण से हम में से किसी को चैन नहीं मिला है, लेकिन एक चीज़ है जिससे अब हर एक एम्प्लॉई कही न कही इस संक्रमण को शुक्रिया भी कह रहा होगा। वो एक चीज़ है वर्क फ्रॉम होम, क्यों सही कहा न? आप भी हमारी इन बातों से जरूर सहमत होंगे। घर में रहकर आप अब अपने आरामदायक एनवायरमेंट में काम कर सकते हैं, न किसी का टोकना न किसी की आप पर नज़रें और भी ऐसे बहुत से फायदे हैं जो आपको वर्क फ्रॉम होम में रहकर मिल रहे हैं। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं वर्क फ्रॉम होम के फायदे और नुकसान –
वर्क फ्रॉम होम के नुकसान –
कुछ करने की इच्छा शक्ति खत्म –
घर को देखकर तो हमारा सोने का या आराम करने का मन करता ही है और अब तो हम वर्क फॉर्म होम कर रहे हैं, ऐसे में काम करते समय हमेशा आंखों में नींद रहती है और आलस रहता है। इसकी वजह से घर में रहकर कुछ करने की इच्छा खत्म हो रही है।
रूटीन के साथ रहने में दिक्कत –
ऑफिस में नौ घंटे काम करने की आदत घर में रहकर खत्म हो रही है। घर में रहकर आप 9 घंटे देने के बजाए 13 घंटे या 24 घंटे दे रहे हैं, जो कि आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है।
बाहर से खाना मंगवाना –
आप सोच रहे हैं कि आप पैसे बचा रहे हैं, लेकिन आप ऐसा गलत सोच रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि घर में रहकर आप अपने ऑफिस के काम में इतना विलीन हैं कि खाना बनाने का आपके समय ही नहीं हैं तो ऐसे में आपको ऑनलाइन फ़ूड आर्डर का ही ध्यान आता है।
एक नींद लेना –
खाना खाने के बाद तो ऑफिस में भी काम नहीं होता, यहां तो आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं , जहां खाना खाया और बिस्तर पर सोने का मन बनाना शुरू। ऐसे में आपको खाना खाने के बाद एक एक नींद लेने की आदत पड़ रही है, जो कि आने वाले ऑफिस रूटीन के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
बोरियत महसूस होना –
ऑफिस में रहकर आप अपने साथी के साथ में चाय पीने जाते थे, क्रिकेट मैच की बातें करते थे, ऐसी कुछ चीजें वर्क फ्रॉम होम में रहकर आपसे दूर हो रही हैं। ऐसे में आप अब अकेल-अकेले अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
धीरे-धीरे काम करना –
ऑफिस में पहुंचते ही वो काम करने का जूनून ही अलग होता था, लेकिन घर में रहकर आप 5 मिनट काम करते हैं तो एक घंटा टहलने या नेटफ्लिक्स का एपिसोड देखने में बिता देते हैं।





