back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Exercise Tips: पांच व्यायाम आपको कभी बूढ़ा नहीं होने देंगे, जानिए पूरी जानकारी

Exercise Tips: व्यायाम एक ऐसी एक्सरसाइज है। जिसे रोजाना करने से आप स्वस्थ तो रहते हैं साथ ही कभी बीमारियां दस्तक नहीं देती।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: शरीर को दुरस्त रखने के लिए सिर्फ खानपान और सही डाइट ही लेना काफी नहीं है। इसके लिए शारीरिक व्यायाम भी जरूरी होता है। आज कल सुविधाएं इतनी बढ़ चुकी हैं कि लोग बैठे बैठे काम कर रहे हैं। और लंबे समय तक बैठने से होने वाली स्वास्थ समस्याओं से बचाव  का एकमात्र उपाय है। हर व्यक्ति को कम से कम रोजाना 15 से 20 मिनट व्यायाम करना चाहिए।  मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए बैठने के लंबे अंतराल को बीच बीच में तोड़ना जरूरी है। इसलिए समय समय पर उठने और घूमने का बहाना देखें। आप मोबाइल पर टाइमर का भी सहारा ले सकते है। आइए आपको बताते हैं। पांच ऐसे व्यायाम जिन्हे करने के बाद आप बुढ़ापा महसूस ही नहीं कर पाएंगे।

हिप मार्चिंग

यह वर्कआउट आपके कूल्हों और जांघो को मजबूत बनाने के साथ साथ शरीर में लचीलापन बढ़ाता है। इसे करने के लिए आप सबसे पहले सीधे बैठ जाएं। अपनी कुर्सी पर पीछे की ओर झुकें। लेकिन कुर्सी की साइड को पकड़े रहें। अपने बाएं पैर को घुटने से मोड़कर जितना हो सके ऊपर उठाएं। नियंत्रण के साथ पैर को नीचे करें। यह प्रक्रिया दूसरे पैर से भी दोहराएं। ऐसा पांच बार करें।

डेस्क प्लैंक

यह व्यायाम आपके कंधो से कोर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें अपने शरीर को सीधा रखते हुए अपनी डेस्क पर झुकें। याद रहे पीठ सीधी होनी चाहिए। आपकी कोहनी और बाजू का आगे का हिस्सा सतह के विपरीत होना चाहिए। हाथ शरीर के दोनो ओर होने चाहिए। आप इस मुद्रा में कम से कम से कम 30 से 40 सेकेंड तक रहें।

चेयर काफ रेजेज

यह व्यायाम आपकी पिंडलियों को मजबूत करने के साथ साथ आपको सक्रिय रूप से दौड़ने ,कूदने और शरीर का संतुलन बनाने में मदद करता है। इसमें आप एक कुर्सी पर सीधे बैठे। पैर कंधे की चौड़ाई जितना अलग हो। अब ऊपर नीचे करें। आप गोद पर कोई भारी चीज भी रख सकते है।

औबलिक ट्विस्ट

यह व्यायाम आपके पेट के दोनों तरफ की मशपेशियों को मजबूत बनाता है। आप कुर्सी पर बैठकर अपने पैरों को फर्श पर टच करें। दोनो हाथों को नीचे रखते हुए दाएं और बाएं तरफ बारी बारी से घूमे। सिर्फ 45 डिग्री का कोण ही बनाए। 

ट्राइसेप डिप्स

इस व्यायाम से छाती, कमर और जांघ को मजबूती मिलती है। इसे करने के लिए अपनी कुर्सी को पीछे रखें । फिर हाथ को कुर्सी पर रखें। हाथ पर बल देते हुए उपर नीचे करें। ऐसा 10 – 10 बार दोहराएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵