नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: वैसे तो बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कमजोरी परेशानी होना आम बात है। लेकिन युवा अवस्था में शरीर का अंग अंग डोलने लगे तो यह खतरनाक संकेत होते है। पौष्टिक भोजन और फल आदि खाने के बावजूद कमजोरी कम होने का नाम नही लेती और फिर इस कमजोरी में कोई काम करने का मन नहीं होता । किसी चीज में मन नहीं लगता , और ना ही किसी चीज का ध्यान केंद्रित हो पाता है हालांकि शरीर में कमजोरी के कई कारण होते हैं लेकिन अगर यह किसी बीमारी की वजह से नहीं है तो इस कमजोरी को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में पोषक तत्वों का समावेश कम हो गया है। इस कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ हार्ब्स को दूध के साथ लेने से कमजोरी को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते है वो पांच हर्ब्स जिनका सेवन कमजोरी में जरूर करना चाहिए।
अश्वगंधा
अश्वगंधा शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी माना गया है। शरीर में कमजोरी मिटाने और ताकत को जल्दी से भरने के लिए अश्वगंधा बहुत ही फायदेमंद हर्ब्स है। यह एक औषधि के रूप में भी काम करती है। अश्वगंधा से न सिर्फ शरीर में जल्दी ताकत आती है बल्कि यह ब्रेन में फंक्शन को भी बहुत जल्दी सक्रिय करने लगता है। इसलिए रात में एक गिलास दूध में दो या तीन चम्मच अश्वगंधा मिलाकर पी लीजिए सुबह होते आपको ताकत महसूस होने लगेगी। अश्वगंधा से मेमोरी का भाव भी बढ़ता है। एथिलिट खिलाड़ी अक्सर सबसे अश्वगंधा का ही सेवन करते हैं।
जिंसेंग
आपको बता दें कि जिनसेंग की जड़ का इस्तेमाल हार्ब्स के रूप में होता है। जिंसेंग को एनर्जी बूस्टर के रूप में की जाना जाता है। जिनसेंग ब्रेन फंक्शन में तेजी से काम करता है। और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेजी बढ़ाता है। इसे डायबिटीज डिप्रेशन और हार्ट डिजीज का जोखिम भी कम होता है। इसका पाउडर दूध और शहद में मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत ताकत मिलने लगती है।
सेज
सेज एक तरह का हार्बस है। जिसके पत्ते का इस्तेमाल होता है। सेज में कई तरह के कंपाउंड होते हैं। जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें ल्यूटेनिन, रोजमराईनिक , एसिड कैंफूर क्वारसार्टीन और एपीजेनिन नामक कंपाउंड पाए जाते हैं। यह सब बहुत शक्तिशाली होते हैं। सेज तुरंत एनर्जी देता है। साथ ही ये अलर्टनेस को बढ़ाता है। सेज ब्रेन फंक्शन को भी सक्रिय करता है। इसलिए सेज का बहुत सेवन करें। ये सेज शरीर को बहुत जल्दी भर देता है।
दालचीनी
दूध में दालचीनी को मिलाकर पीने से डायबिटीज जैसी बीमारी से तो छुटकारा मिलता ही है साथ ही यह शरीर को इतना ताकतवर बना देता है कि आपके मसल्स किसी फौलादी से कम नहीं होती। आपको बता दें कि इन दोनो के मिश्रण लेने से गठिया जैसी बीमारी खत्म हो जाती है मोटापा भी कम करता है। आप इसका किसी भी उम्र में सेवन कर सकते है।
त्रिफला
अगर आपका शरीर कमजोरी से डोलने लगा है और उठते बैठते चक्कर सा महदूस होता है तो आप दूध में त्रिफला का पाउडर डालकर रोजाना सोने से पहले सेवन करें। आपके अंदर एक अलग सी फुर्ती देखने को मिलेगी और यह कब्ज , पेट दर्द जैसी समस्या से भी निजात दिलाने में मददगार है।




