back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Health: सर्दियों की ठण्ड में ये सब्जियां आपको रखेगी गर्म, डेली डाइट में करें शामिल

Health: सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचे रहने के लिए सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए।  कुछ सब्जियों ऐसी होती हैं, जिन्हें सर्दियों में खाने से सर्दी नहीं लगती और शरीर भी हेल्दी रहता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है।  ऐसे में मौसम  मिजाज भी बदल रहा है  सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इतना ही नहीं गर्मी से सर्दी के मौसम में जाते ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं।  जहां सर्दी खांसी जुखाम, बुखार ,गले में खराश सीने में कफ जैसी समस्याएं बच्चे ,बूढ़े और नौजवानों को होने लगती है। साथ ही  बदलते मौसम में कई अन्य  तरह की बीमारियां होने का भी रिस्क रहता है।  ऐसे में आपको अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए । इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप को ऐसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।  जिससे आप ठंड से बचे रहें । साथ ही आप की सेहत हेल्दी भी रहे। हम आपको इस आर्टिकल में पांच ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके सेवन से आप विभिन्न रोगों और इंफेक्शन से तो लड़ ही पाएंगे साथ ही आप ठंड से भी खुद को बचा पाएंगे।

चौलाई की सब्जी खाना  सर्दियों में बेहद फायदेमंद

चौलाई की सब्जी खाना  सर्दियों में बेहद फायदेमंद मानी जाती है।  क्योंकि चौलाई में प्रोटीन, विटामिन सी के गुण होते हैं। इसलिए चौलाई  प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए चौलाई की सब्जी खाने से सर्दियों में कई तरह के  फायदे मिलते हैं।

सरसों का साग और  मक्के दी रोटी सर्दियों का सबसे बेस्ट

सरसों का साग और  मक्के दी रोटी सर्दियों का सबसे बेस्ट और उत्तम  भोजन माना जाता है। क्योंकि सरसों में कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं रखने में मदद करते हैं।  सरसों की तासीर गर्म होती है।  इसमें मैग्नीशियम के साथ विटामिन की  मात्रा पर्याप्त होती है।  जो शरीर को गर्म रखने में मदद करती हैं।  इसलिए सर्दियों  मौसम में सरसों का साग जरूर खाना चाहिए।

बथुआ में कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं

ठंड के मौसम में बथुआ का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, क्योंकि बथुआ में कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसकी भी तासीर गर्म होती है।  इसलिए बथुआ का इस्तेमाल करना चाहिए।  खास बात यह है कि आप बथुआ के पराठे, सब्जी ,पूरी और अन्य तरीके से भी   बना सकते है। सर्दियों के  मौसम  बथुआ खाना काफी सही रहता है। 

पालक में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन

सर्दियों के मौसम में पालक का सेवन जरूर करना चाहिए।  क्योंकि पालक में एंटीऑक्सीडेंट मिनरल्स और विटामिन से पर्याप्त मात्रा पाए जाते हैं।  जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।  खास बात यह है कि पालक की सब्जी का स्वाद भी शानदार होता है  ऐसे में सर्दियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए पालक का सेवन जरूर करें। आप इसका जूस भी पी सकते है। 

मेथी की तासीर गर्म होती है

मेथी भी सर्दियों के लिए कभी गुणकारी मानी जाती है। मेथी की तासीर गर्म होती है।  जो सर्दियों के मौसम में आपको विभिन्न  बीमारियों से लड़ने मदद करती है।  इसके अलावा आपको  ठंड से बचाती है। इसलिए मेथी का सेवन की सलाह दी जाती है।  आप मेथी के पराठे , पूड़ी या फिर इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...