back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Summer Drinks: गर्मियों में बाहर से आ कर करे कुछ ठंडा पीने का मन तो बनाइये यह स्वादिष्ट शरबत

गर्मी में बाहर से आने पर लगता है कुछ ठंडा मिल जाए। तो क्यों न कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम या अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स के बजाय शरबत ट्राई करें?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप गर्मियों में कुछ ठंडा पीना चाहते हैं तो सबसे बेस्ट ऑप्शन है शरबत । जिसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है और दूसरे ड्रिंक्स से ज्यादा हेल्दी होते हैं।

गर्मी में बाहर से आने पर लगता है कुछ ठंडा मिल जाए। तो क्यों न कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम या अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स के बजाय शरबत  ट्राई करें? यह  किसी भी अन्य विकल्प की तुलना में ज्यादा हेल्दी है। आइए अब अलग-अलग शर्बत की रेसिपी जानते हैं।

1. गुलाब का शरबत

  • गुलाब का शरबत बनाने के लिए एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर चाशनी बना लें।

  • गुलाब की पंखुड़ियों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।

  • अब इस चाशनी में गुलाब जल, इलायची पाउडर और गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

  • अब इस मिश्रण को छान लें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.

  • सर्व करते समय शर्बत में पानी और बर्फ डालें।

2. पुदीना शरबत

  •  पुदीने का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने के पत्ते, शहद, काली मिर्च पाउडर, चीनी या गुड़ , नमक और जीरा पाउडर को एक ब्लेंडर में डालकर पीस लें।

  •  इस पेस्ट को पानी में मिलाकर, गिलास में बर्फ डालकर सर्व करें।

3. इमली का शरबत

  •  इमली का शरबत बनाने के लिए इमली को रात भर पानी में भिगो दें। अगले दिन अच्छे से मैश करके छान लें।

  • अब इस इमली के पानी में अपने स्वादानुसार चीनी डालिये और साथ ही भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक भी डाल दीजिये ।

  • अब इस इमली के पानी को एक गिलास में डालें और पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।

4. बेल शरबत

  •  बेल का जूस निकालने के लिए सबसे पहले आपको इसका गूदा निकालना होगा। ऐसा करने के लिए, आपको नारियल की तरह बेल को फोड़ने की जरूरत है, और फिर गूदे को निकालने के लिए एक चम्मच का उपयोग करें।

  • फिर इस गूदे को  मैश करके पानी में मिलाकर 20 मिनट के लिए रख दें।

  • फिर छानकर उसमें मिठास के लिए चीनी या गुड़ मिला लें।

  • अगर आपको खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है तो ऊपर से काला नमक और जीरा पाउडर भी छिड़क सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵