
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं। खाने में तो अच्छे लगते हैं। लेकिन हम कई बार यह भूल जाते हैं कि हम जो खा रहे है उसका सेवन अकेले करना है या किसी दूसरी चीज के साथ। कुछ ऐसी चीजें है जिन दूसरी चीजों के साथ एक ही समय में खाने से शरीर में जहर बन जाती है। और उससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के समय का सही से पालन करना बेहद लाभदायक साबित होता है। हमें पता भी नहीं चलता कि यह खाना शरीर के अंदर जाकर हमें कई मायनों में नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हे एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए।
घी और शहद
घी और शहद कभी एक साथ नहीं खाना चाहिए। यहां तक की पानी में मिलाकर भी शहर और घी का सेवन नुकसान दे हो सकता है। घी , तेल और मक्खन में शहद जहर बन जाता है क्योंकि शहद की तासीर गर्म होती है। और घी की भी। ऐसे में दोनो गर्म चीजों को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। यह हमारे पेट के लिए समस्या पैदा कर सकती है।
मीट, मछली और शहद
मीट मछली एक के साथ भी शहद कभी नहीं खाना चाहिए। शहद का इनके साथ सेवन करने से हमारे शरीर में टॉक्सिन बढ़ जाते हैं इसे दस्तहीनता व कानों पर भी असर होता है। और हमें सुनाई देना बंद हो जाता है।
शहद और मूली
शहर के साथ मूली का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इससे भी हमारे शरीर में टॉक्सिन बढ़ जाते हैं। इससे बॉडी पार्ट्स खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। पेट में अल्सर जैसी समस्या पैदा होने लगती है। इसलिए मूली के साथ शहद कभी नहीं खाना चाहिए।
आम और दही
आम और दही भी फूड कांबिनेशंस नहीं है। आपको दही के साथ आम भूलकर भी ना खाएं। दोनों की वजह से शरीर में टॉक्सिन बढ़ जाते हैं। दोनों की तासीर एक दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। कई लोग जब खाना खाते है तो दही और आम भी साथ में रख लेते हैं। ऐसे में उन्हें यह करने से बचना चाहिए।
दही और खट्टे फल
दही और कोई भी खट्टे फल एक साथ कभी नहीं खाने चाहिए। क्योंकि दोनों में भी खट्टापन होता है। जैसे संतरा अनानास, मौसंबी और नींबू जैसे फलों में भी खट्टापन होता है। इसलिए दोनों को अलग-अलग खाना चाहिए। इनमें अलग-अलग एंजाइम होते हैं जो एक दूसरे से विपरीत होते हैं। इससे आपकी जान भी जा सकती है।