इस जांच में प्रयोगशाला में मल के नमूने की जांच द्वारा पाचन-प्रणाली में परजीवियों और उनके ओवा या अंडों की खोज की जाती है। परजीवी अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं या उनके अंदर रहते हैं। इलाज पाए जाने वाले परजीवी के प्रकार पर आधारित होगा। शरीर में परजीवी मुंह या त्वचा द्वारा प्रवेश करते हैं। अधिकांश लोग परजीवीयुक्त पानी पीने या भोजन खाने से संक्रमित होते हैं। अधिकांश परजीवी इतने छोटे होते हैं कि ये दिखाई नहीं देते और पानी या भोजन में उनका स्वाद नहीं लिया जा सकता या उन्हें सूंघा नहीं जा सकता। परजीवी त्वचा के ज़रिये या संक्रमित कीड़ों के काटने से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
उपरोक्त लक्षणों के दिखाई देने पर यथाशीघ्र अपने डॉक्टर से मिलें। वह परजीवियों को जांचने के लिए आपके ओ और पी जांच की सिफारिश कर सकता/सकती है।
ओ एवं पी जांच बेहद आसान प्रकिया द्वारा होता है। यह प्रकिया इस तरह काम करती है: