back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शीघ्रपतन (शीघ्र स्खलन) – Premature Ejaculation in Hindi

प्रीमेच्‍योर इजैकुलेशन (Premature Ejaculation) अर्थात शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक प्रकार की यौन समस्या है। इस समस्या में सेक्स के दौरान चरम या कामोताप (Orgasm) से पूर्व ही वीर्य स्खलित (Ejaculate) हो जाता है। शीघ्र पतन का सेक्स लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

क्या है शीघ्रपतन – Details of Premature Ejaculation in Hindi

अच्छे यौंन संबंधों के लिए जरूरी है कि दोनों ही पार्टनर संतुष्ट हो पाएं और चरम को प्राप्त करें, लेकिन शीघ्र पतन (Sighra Patan) की समस्या के चलते पुरुष समय से पहले ही स्खलित हो जाता है और महिला साथी को यौन संतुष्टि नहीं मिल पाती। मेडिकल साइंस की भाषा में कहा जाए तो, इंटरकोर्स आरम्भ होने के 60 सेकंड के अंदर ही अगर पुरूष का वीर्य-स्खलित हो जाए तो इसे शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) कहा जाता है।

शीघ्रपतन के कारण – Premature Ejaculation Causes in Hindi

शीघ्रपतन के कई कारण जैसे- गलत तरीके से हस्तमैथुन, तनाव या चिंता, मस्तिष्कीय रसायनों का असुंतलन या खराब खान-पान व जीवनशैली आदि हो सकते हैं। हालांकि शीघ्रपतन (Shighrapatan ) का इलाज संभव है, कुछ बातों का ध्यान रखकर शीघ्रपतन की समस्या से निजात पाई जा सकती है और दांपत्य जीवन को दोबारा खुशहाल बनाया जा सकता है। शीघ्रपतन के कई अन्य कारण हो सकते हैं जैसे – बढ़ती उम्र तथा प्रोस्‍टेट की समस्‍या आदि। साथ ही डर, असुरक्षा, छुपकर सेक्स, शारीरिक व मानसिक परेशानी भी इस समस्या का एक कारण हो सकती है। इसके कारणों की सही जानकारी होना जरूरी होता है।

शीघ्रपतन के जोखिम – Risks of Premature Ejaculation in Hindi

शीघ्रपतन का रोगी स्‍वभाव में चिड़चिड़ा हो जाता है, उसे सिरदर्द व तनाव जैसी शा‍रीरिक समस्‍याएं भी हो सकती हैं। कई बार देखा जाता है कि शीघ्रपतन से ग्रसित व्यक्ति की कुछ समय के बाद सेक्स में अरूचि भी होने लगती है व शारीरिक दुर्बलता भी हो सकती है।

शीघ्रपतन का इलाज समय पर न किए जाने अथवा इसका ठीक प्रकार से इलाज न किए जाने पर रोग गंभीर रूप ले सकता है। शीघ्रपतन (Premature Ejaculation ) के किसी भी स्तर पर पुरुष अपनी स्खलन क्रिया को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं, जिस कारण वे अपने उत्थान को बनाने में असफल (Erectile Dysfunction) रहते हैं और उस वक्त वीर्य को स्खलित होने से रोक नहीं पाते जब वीर्यपात नहीं करना चाहिए।

शीघ्रपतन का इलाज – Premature Ejaculation Treatment in Hindi

शीघ्रपतन के कारण, प्रकार व स्तर के आधार पर इसका उपचार भी अलग-अलग हो सकता है। योग व एक्सरसाइज, कुछ विटामिन व जड़ी-बूटियों, आदि की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। संसर्ग के बीच-बीच में ऊर्जा देने वाले तरल, जैसे ग्लूकोज, जूस, दूध, आदि का सेवन करने से भी आराम मिलता है ।

कई लोग मानते हैं कि शीघ्रपतन (Premature Ejaculation​) के देसी उपचार के तौर पर कौंच के बीज, सफेद मूसली और अश्वगंधा के बीजों को बराबर मात्रा में मिश्री के साथ मिलाकर बारीक चूर्ण बना कर एक चम्मच चूर्ण सुबह और शाम एक कप दूध के साथ लेने से शीघ्रपतन और वीर्य की कमी आदि समस्याएं दूर होती हैं।

  • शहद और अदरक का साथ सेवन करने से भी शीघ्रपतन (Shighrapatan) की समस्‍या दूर होती है।

  • लहसुन भी इस समस्या को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिये दिन में कच्‍ची लहसुन की चार कलियां चबाएं। इसके नियमित सेवन से पेट की समस्‍या के साथ-साथ शीघ्रपतन की समस्‍या भी दूर होती है।

  • सौंफ को भी प्राकृतिक कामोत्‍तेजक के नाम से जाना जाता है। सौंफ के सेवन से कामेच्‍छा बढ़ती है और शीघ्रपतन की समस्‍या भी दूर होती है।

शीघ्रपतन के लिए योग व व्यायाम – Exercises for Premature Ejaculation in Hindi

नियमित योग व व्यायाम से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिये आप केगल व्‍यायाम कर सकते हैं। इसके अलावा योग में योग की अश्विनी मुद्रा का अभ्यास करें। इससे आप सेक्स का समय बढ़ा सकते हैं। वज्रोली मुद्रा से भी इजैकुलेशन के समय को बढ़ाया जा सकता है।

अगर बार-बार संभोग करते समय स्खलन साथी और आप दोनों की इच्छा से पहले हो रहा हो तो डॉक्टर के सामने खुलकर अपनी समस्‍या को बताएं और अपने पार्टनर से भी इस बारे में खुलकर बात करें। इस समस्‍या का उपचार पूरी तरह से संभव है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब पार्लर नहीं, घर की रसोई से लौटेगा निखार, जानिए रामबाण घरेलू नुस्खा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अब न चेहरे की चमक के लिए पार्लर जाना पड़ेगा, न ही हजारों रुपये खर्च करने की ज़रूरत है। रसोई में...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵