back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाये – What to eat for glowing skin

त्वचा हमारी आंतरिक सेहत का आईना है। स्किन में ग्लो यानि चमक दो तरह की होती है। एक आंतरिक चमक और दूसरी बाहरी चमक। बाहरी चमक कॉस्मेटिक से आती है जो टिकाऊ नहीं होती है और आंतरिक चमक, जो हमेशा दमकती रहती है और दूर से ही दिखाई पड़ती है वो हमारी अच्छी सेहत से आती है।

शरीर के अंदर हार्मोनल असंतुलन, पोषक तत्वों की कमी, विषैले तत्वों की मौजूदगी के अलावा तनाव और प्रदूषण स्किन की चमक को कम करते हैं। बेजान त्वचा या कम उम्र में स्किन पर एजिंग साइन दिखाई देना ऐसी समस्याएं हैं, जिसका इलाज हम कॉस्मेटिक्स का उपयोग करके करना चाहते हैं। यहां यह जानना जरुरी होगा कि स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम सिर्फ कॉस्मेटिक्स से नहीं किया जा सकता है। इसके लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाने का सबसे आसान तरीका प्रकृति और योगासन में ही है।

ग्लोइंग स्किन के लिए आवश्यक पोषक तत्व  – Nutritional Elements for Glowing Skin in Hindi

आप जो खाते हैं उससे शरीर के साथ-साथ त्वचा को भी पोषण मिलता है। जंक फूड और तैलीय खाना आपकी त्वचा की सेहत को बिगाड़ सकता है। इसलिए विटामिन ए, बी1 और बी2 से भरपूर डाइट यानि हरी सब्जियां, फ्रूटस, सलाद जरूर लें। यह रक्त को साफ करने और त्वचा को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। कच्चा भोजन यानि फल और सलाद का सेवन त्वचा को हाइपर-पिगमेंटेशन और मुहांसों से बचाता है।

सिलिकॉन – Silicon

यह त्वचा को मुलायम व लचीला बनाता है और झुर्रियों को कम करता है। शरीर में सिलिकॉन की कमी को पूरा करने के लिए मूली, शिमला मिर्च और खीरा खाएं।

जिंक – Zinc

यह मुंहासों को कम करता है और स्किन को ऑयली होने से बचाता है। लौकी, नारियल, सीताफल और सूरजमुखी के बीज इसके अच्छे स्रोत हैं।

औमेगा 3 फैटी एसिड – Omega 3 Fatty Acid

यह त्वचा की कोशिका को मजबूती प्रदान करता है और स्किन के सेल में हुई टूट-फूट की मरम्मत भी करता है। औमेगा 3 फैटी एसिड मछली के तेल और समुद्री शैवाल में पाया जाता है। 

ग्लोइंग स्किन की देखभाल – Care for Glowing Skin

ज्यादा स्क्रब करना भी त्वचा को पहुंचाता है नुकसान 

महिलाओं की त्वचा काफी मुलायम होती है इसलिए इसे रगड़ने की भूल गलती से भी ना करें। रगड़ने से त्वचा पर लाल-लाल चकत्ते आ सकते हैं। त्वचा को हमेशा हल्के हाथों से पोंछें।

नियमित देखभाल 

समय-समय पर अपने चेहरे को फेस वॉश से धोएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो टोनर का उपयोग करें। मेकअप हमेशा क्लींजर से साफ करें और त्वचा की मॉश्चयराइजिंग पर ध्यान दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

बढ़ती गर्मी में बारिश से फैल रहा Viral Infection, जिसे दूर करने के लिए आहार में शामिल करे ये ड्रिक्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों में बारिश होने पर वायरल इंफेक्शन के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, और आजकल वायरल इंफेक्शन तो काफी तेजी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...