back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दही के फायदे – Health Benefits Of Curd in Hindi

दही के सेवन से पाचन क्रिया सहज होती है और पित्त, कफ विकारों से मुक्ति मिलती है ! दही बलवर्धक, गुणकारी जलन को शांत करने वाली व उदर रोगों में लाभकारी होती है !

दही का प्रयोग और फ़ायदे – Dahi ke Fyade

चेहरे के दाग धब्बे:-

दही को मथकर मक्खन निकालने के बाद जो शेष रहता है उसे छाज कहते हैं ! रोज रात को सोने से पहले छाज से चेहरे की मालिश कर मुंह धोने से कील-मुहासे दूर हो जाते हैं और त्वचा चिकनी और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं !

बाल झाड़ना:-

बालों में दही की मालिश करके बिना साबुन लगाए सिर धोने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और बाल काले और चमकीले बनते हैं!

खून का साफ होना:-

दही का नियमित रुप से प्रयोग करने से खून साफ होता है !

बेचैनी को दूर करने में सहायक:-

दही की लस्सी में भुना जीरा व सेंधा नमक मिलाकर पीने से गर्मी तथा बेचैनी दूर होती है !

चहरे के मुंहासे:-

नीम के पत्ते तथा सिरस की छाल 5-5 ग्राम पीसकर दही में मिलाकर चेहरे पर लेप लगाने से मुंह से चेहरे के मुहांसे ठीक हो जाते हैं !

पेट के कीड़े:-

बच्चों के पेट में कीड़े हो जाने पर छाज मे सौंफ और अजवायन पीसकर पिलाने से पेट के सारे कीड़े मर जाते हैं !

रंग निखार होना:-

बेसन में दही मिलाकर शरीर पर लेप करके कुछ देर बाद नहाने से त्वचा कोमल बनती है और सांवलापन दूर होकर रंग निखरता है !

पेट के रोग:-

रोज़ ताजा छाछ में नमक मिलाकर सुबह पीने से पेट संबंधी सारी बीमारियां दूर हो जाती है !

दस्त:-

दही के तोड़ का प्रयोग करने से दस्त बंद हो जाते हैं और यह दमा को भी शांत करता है !

आधासीसी:-

आधासीसी के दर्द में दही-चावल खाने से काफ़ी लाभ होता है !

आग से जलने पर:-

जले हुए हिस्से पर छाज में कपड़ा भिगोकर बांधने से जलन दूर होती है !

मुंह के छाले:-

दही की मलाई खाने और छालों पर लगाने से मुंह के छालों में आराम मिलता है !

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...