
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। जिसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज तो नहीं है लेकिन इसे सिर्फ कंट्रोल करके ही व्यक्ति खुद को स्वस्थ बना सकता है। शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट का लेना बहुत जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कई चीज ऐसी हैं। जिसे उन्हें खाने से बचना चाहिए l वैसे डायबिटीज के मरीज अक्सर यह गलतफहमी और संशय में फंस जाते हैं कि वह इस सिचुएशन में कौन सी चीज खाएं कौन सी खाएं। जिससे उनका ब्लड शुगर कंट्रोल सामान्य रहे। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि डायबिटीज मरीजों को पांच ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे। जिसका unge सेवन करना चाहिए। इससे उनका ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहेगा।
डायबिटीज के मरीजों को मेथी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है। जो रक्त में शर्करा को तोड़कर इंसुलिन उत्सर्जन में आयाम भूमिका निभाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं। तो इसके लिए आपको मेथी का रोजाना सेवन करना चाहिए। आप मेथी का सेवन दही में मिलाकर भी कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना सुबह मेथी का पानी का सेवन करें इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
ओट्स में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही कैलोरी बहुत कम पाई जाती है। इस वजह से ओट्स हाई बीपी , हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज को रोजाना ओट्स सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
फलों का राजा वैसे आम होता है लेकिन जो बात कीवी में है वो किसी अन्य फल में नहीं है। कीवी एकमात्र ऐसा फल है । जो कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने का माद्दा रखता है। इस फल में गुणकारी विटामिन सी , ई, के पोटेशियम फोलेट, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं । इसलिए कीवी फल को सेहत के लिए वरदान माना गया है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों में आराम मिलता है । इसके लिए कीवी को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें।
अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना गया है। इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होती है। साथ ही अंडे में अमीनो एसिड पाया जाता है । यह आवश्यक पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसलिए डायबिटीज मरीज रोजाना दो अंडों का सेवन करना चाहिए।
दही में कैल्शियम विटामिन बी2 ,विटामिन B12, पोटैशियम , मैग्निशियम जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना दही का सेवन करना चाहिए।