विंटर्स में डायबेटीज़ के पेशेंट्स करें इन चीजों का सेवन, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

अगर आप मधुमेह रोगी हैं और अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना चाहते हैं तो इन चीजों को अपने खान-पान का हिस्सा बनाएं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य  रहेगा साथ ही आपको कोई अन्य बीमारी भी नहीं होगी।
winter
winterweb

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: ज्यादातर  सर्दियों के मौसम में डायबिटीज की समस्या  बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।  दरअसल मौसम में बदलाव के चलते ब्लड शुगर लेवल में भी काफी बदलाव देखा जाता है।  इस समस्या को मैनेज करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं।  क्योंकि सर्दी के मौसम में कई ऐसी मौसमी फ्रूट्स आते हैं। जो हमारी सेहत के लिए अच्छे गुणकारी माने जाते हैं लेकिन इसके अलावा आप अगर इन पांच चीजों को अपनी डाइट में रोजाना शामिल करें तो आपका ब्लड शुगर लेवल बिल्कुल सामान्य रहेगा साथ ही आप अन्य बीमारियों से भी बचे रहेंगे। 

शकरकंद

शकरकंद हाई फाइबर से भरपूर होता है।  इसमें बी कांप्लेक्स, विटामिन सी , बीटा कैरोटीन पोटेशियम और कैल्सियम पाए जाते हैं। यह इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। जो कि डायबिटीज के रोगी के लिए ठीक रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा इसे खाने में ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।

मुनक्का

मुनक्का को हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसका नियमित सेवन करना हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। जो कि यह हाई ब्लड प्रेशर को कम कंट्रोल करता है।  रोज एक गिलास दूध में  8 से 10 मुनक्का को 15 मिनट तक  उबाल लें। इसके बाद रात में ही इसे पी ले आपको फायदा मिलेगा।

दालचीनी

मसाले की तरह प्रयोग में ले जाने वाले दालचीनी कई औषधि गुणों से भरपूर होती है। दालचीनी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद है।  इसमें ग्लूकोज और टेस्टोंराइट्स का स्तर नियंत्रित रहता है।  जिससे ब्लड शुगर लेवल भी काम होता है। साथ ही दिल के रोगों में भी दालचीनी का बहुत बढ़िया उपयोग होता है। 

गाजर

पोषण से भरपूर क्रंची गाजर को खाना सभी पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में गाजर का जूस गाजर की सब्जी, गाजर का हलवा खूब पसंद किया जाता है फाइबर से भरपूर गाजर खून में शुगर रिलीज को धीमा करता है। इसके साथ ही साथ गाजर का ग्लिसमिक इंडेक्स भी बहुत ठीक काम होता है।  जिस कारण से यह डायबिटीज के लिए अच्छा माना जाता है।

अमरूद

वैसे तो साल भर अमरुद बाजारों में मौजूद होता है लेकिन सर्दियों में अमरूद खाना सेहत के लिए एक अलग ही लाभ देता है। अमरूद हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है । साथ ही पाचन क्रिया को भी ठीक करता है लेकिन यह हमारे ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है। अमरूद में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है।  जो पचाने में काफी समय लेता है। इसके अलावा अमरूद में लोग ग्लिसमिक इंडेक्स होता है ग्लिसमिक इंडेक्स कार्बोहाइड्रेट  रिलेटिव रैंकिंग है।  जो ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in