मिठाइयों की जगह केला का विकल्प
आप मिठाइयों की जगह केला का विकल्प चुन सकते हैं।क्योंकि केला में भरपूर पोषण और घुलनशील फाइबर पेक्टिन और प्रतिरोधी स्टार्च पाया जाता है। जो भूख को कम करता है। और पेट को भारी होने के एहसास को भी बढ़ता है। संतुष्टि बढ़ाकर केला आपको ज्यादा खाने से भी बचाता है। वर्कआउट से एक घंटा पहले आप एक चम्मच पीनट बटर को केला में मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही भोजन के बाद कुछ मीठा खाने का मन है तो केला खा सकते है।
फेवरेट फ्रूट्स में शुमार स्ट्रॉबेरी
कई लोगों के फेवरेट फ्रूट्स में शुमार स्ट्रॉबेरी खाने में बेहद मीठी और स्वादिष्ट लगती है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि स्ट्रॉबेरी में काफी कम शुगर होता है। एक कप स्ट्रॉबेरी में सिर्फ 7 ग्राम ही शुगर पाई जाती है। वहीं स्ट्रॉबेरी के सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी भी पूरी होती है। खाने के बाद इसे खाने से मीठे का अहसास होता है
कीवी मार्केट में साल भर उपलब्ध रहती है
न्यूट्रीशन से भरपूर कीवी मार्केट में साल भर उपलब्ध रहती है। वहीं लोग शुगर फ्री फ्रूट खाने के लिए कीवी को बेस्ट मानते है। आपको बता दें कि कीवी के एक फल में 6.7 ग्राम शुगर मौजूद रहता है। वहीं इसमें विटामिन सी से भरपूर कीवी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
तरबूज में शुगर बिल्कुल कम होता है
तरबूज का सेवन शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में काफी मददगार होता है। मगर बहुत कम लोगों को पता है कि तरबूज में शुगर बिल्कुल कम होता है। एक कप तरबूज में 10 ग्राम शुगर पाया जाता है। ऐसे में तरबूज का सेवन करके आप कम शुगर के साथ विटामिन ए विटामिन सी और इलेक्ट्रोलाइट से का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
ब्लैकबेरी को एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा सोर्स
ब्लैकबेरी को एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। मगर ब्लैकबेरी में भी शुगर की मात्रा बेहद कम होती है। एक कप ब्लैकबेरी में शुगर सिर्फ 7 ग्राम होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लैकबेरी बेस्ट होता है।





