back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्दियों में फलों का बॉस है आंवला, जानिए इसके पांच चमत्कारी फायदे, रहेंगे पूरी सर्दी स्वस्थ

अगर आप रोज आंवले  को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे  आपका इम्यून सिस्टम काफी मजबूत रहता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है।  इस मौसम के साथ बाजारों में अलग-अलग तरह की फ्रेश फल और हेल्दी सब्जियां के साथ आंवला भी आसानी  से मिल जाता है। आंवला  विटामिन सी और बीटा कैरोटीन से भरपूर वाला एक आयुर्वेदिक औषधि है।  जो बॉडी में सेल्स को डैमेज होने से बचाता है और सर्दियों में इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। सर्दियों में आंवला खाना काफी फायदेमंद होता है।  अगर आप सर्दियों के मौसम में इसे  अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। इससे आपका  ब्लड प्रेशर,  ब्लड शुगर लेवल , सही रहता है। इसके अलावा आंवला कई अन्य रोगों से भी लड़ने में मददगार है। 

ह्रदय रोग से बचाने में सक्षम

अगर आपके परिवार में किसी को हृदय संबंधी समस्या है। तो उसे आंवले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि  सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। हृदय रोगी के लिए ये मौसम काफी कठिनाई भरा रहता है। सर्दियों के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा धीमा हो जाता है। जिससे हार्ट सही तरीके से पंपिंग नहीं करता।  ऐसे में आप  आंवले का सेवन कर सकते है। आंवला से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है।  शरीर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और धमनियों में बने ब्लॉक को तोड़ता है और हार्ट अटैक से बचाता है। 

ड्राइनेस स्किन को रोकता है

आंवला अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों  के कारण शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने स्वास्थ्य संबंधी हाइपरलिपिडेमिया को रोकता है। ये   विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को साफ करने में मदद करता है।  फ्री रेडिकल्स की वजह से स्किन  पर झुर्रियां नहीं आती और त्वचा में  रूखापन नहीं होता है।

वायरल इन्फेक्शन

आंवले  में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी आपके मेटाब्लोजिम  को बढ़ने और सर्दी, खांसी , वायरस बैक्टीरिया जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। आंवला में पाया जाने वाला कसैला नामक पदार्थ आपको सेहतमंद रखता है। इसलिए आप गुड,  सेंधा नमक में आंवले को मिलाकर इसका का मिश्रण तैयार करें। और रोजाना इसका करें। 

पाचन क्रिया होती है दुरस्त

सर्दियों के मौसम में कई बार पाचन क्रिया खराब हो जाती है।  ऐसे में आपको रोज आंवले का सेवन करना चाहिए।  आप आंवले  का मुरब्बा खाएं तो आपको पाचन क्रिया ठीक रहेगी। साथ ही माइग्रेन की बीमारी से भी बचे रहेंगे।

आंखों की रोशनी में इजाफा

आंवला आंखों के लिए काफी सेहतमंद माना गया है। इसमें विटामिन ए,बी, सी  पाया जाता है। जो आंखों को जलन से रोकता है। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा अगर आप सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या से  परेशान है तो आपको रोजाना आंवले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो आपके शरीर की इम्यून सिस्टम को  मजबूत बनाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵